चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो न सिर्फ अपने खेल के लिए फेमस हैं, बल्कि खेल के अलावा अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर भी काफी चर्चित हैं। फील्ड के बाहर उनका अंदाज बहुत जुदा होता है। वह क्रिकेट के अलवा डांस और गाने को लेकर भी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा जब वह विकेट लेते हैं तो उनका जश्न मनाने के स्टाइल के फैंस कायल हैं। आइये जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा क्या ब्रावो अपने हिट सॉन्ग 'चैंपियन' के साथ वॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश में हैं?
कैरीबियाई स्टार ऑलराउंडर ब्रावो ने 'मिरर' से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है, 'यदि मौका मिलता है तो जरूर बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाऊंगा। भविष्य में यह प्लान का एक हिस्सा है। इसलिए देखते है आगे क्या होता है। उन्होंने कहा कि आशा है कि एक दिन ऐसा होगा।'
गौरतलब है कि यह सभी जानते है कि ब्रावो को बॉलीवुड से बहुत ज्यादा प्यार है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि, वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को बहुत लाइक करते हैं। इस दौरान स्टार खिलाड़ी ने यह भी कहा कि शाहरुख खान की फिल्म 'माय नेम इज खान' उनका फेवरेट है, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनके लिए कोई बॉलीवुड में कोई फिल्म है?
ब्रावो ने मिरर से बातचीत में कहा, 'मैं खुले तौर पर किसी के साथ समझौता करने के लिए तैयार हूं। मैं समझता हूं कि 'रन द वर्ल्ड' सॉन्ग काफी फनी और अच्छा गाना है। यह एक ऐसा गाना है जिसके साथ पूरा संसार घूमा जा सकता है। मैं इस गाने में दूसरा 'चैंपियन' देखता हूं। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह का भी जिक्र किया।
बता दें कि ब्रावो रैप म्यूजिक में अपना बैकग्राउंड भी दे चुके हैं। तो क्या उनके लिए बॉलीवुड में कोई स्कोप है। याद हो कि ब्रावो का 'चैंपियन' सॉन्ग मेगाहिट हुआ था। अब उनका दूसरा गाना 'रन द वर्ल्ड' आने वाला है। उन्होंने कहा कि, उन्हें पूरा उम्मीद है कि यह गाना भी काफी हिट रहेगा। बता दें कि ड्वेन ब्रावो आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई की तरफ से खलते हुए 10 मैचों में 66 की औसत से 132 रन और 10 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं।