{"_id":"56d93bf24f1c1bb4048b45f0","slug":"cricketers-robin-uthappa-and-dhawal-kulkarni-marries-same-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 मार्च को भारतीय खिलाड़ियों ने रचाई शादी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
3 मार्च को भारतीय खिलाड़ियों ने रचाई शादी
Sun, 06 Mar 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरह से इसे भारतीय क्रिकेट के लिए शादियों का मौसम भी कहा जा सकता है क्योंकि पिछले दिनों तेज गेंदबाजों वरुण आरोन और इरफान पठान ने शादी कर ली थी जबकि रविंद्र जडेजा ने सगाई की। पिछले 5-6 महीनों में लगभग आधा दर्जन भारतीय खिलाड़ियों ने दांपत्य जीवन की शुरुआत की है। अब 3 मार्च को एक ही दिन भारतीय क्रिकेट जगत के 2 क्रिकेट सितारों ने सात फेरे लेकर अपनी दांपत्य जीवन की शुरुआत कर ली।
दोनों के बीच 4 साल से प्रम संबंध था
2 of 4
धवल
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने श्रद्धा खारपूणे के साथ मुंबई में सात फेरे ले लिए। दोनों के बीच 4 साल से प्रम संबंध था जो बाद में एक-दूसरे के हो गए। दोनों की मुलाकात एक कॉमन मित्र के जरिए हुई थी। इस शादी में दोनों के परिजन और करीबी मित्र शामिल हुए। कुलकर्णी और श्रद्धा ने शादी के लिए महाराष्ट्र के पारंपरिक परिधान पहने थे। वह भले ही टीम इंडिया से बाहर हों लेकिन मुंबई टीम के सदस्य हैं। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा जो इस समय एशिया कप में व्यस्त हैं ने ट्विटर पर पोस्ट कर बधाई दी।
उथप्पा ने टेनिस खिलाड़ी के साथ की शादी
3 of 4
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : PTI
धवल कुलकर्णी के अलावा कभी टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे रॉबिन उथप्पा ने भी 3-3-2016 को अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर ली। उन्होंने टेनिस खिलाड़ी शीतल गौतम के साथ विवाह कर लिया। इस शादी में क्रिकेट और सिनेमा से जुड़ी कुछ बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे उथप्पा
4 of 4
रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा ने पिछले सत्र में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें टीम इंडिया में फिर से जगह मिल जाएगी, लेकिन उनकी वापसी की आस अभी भी जारी है। वह 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।