फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricketers and Wife: बुमराह से लेकर बिन्नी तक इन 7 खिलाड़ियों ने टीवी एंकर से शादी रचाई, देखें PHOTOS 

Fri, 21 Jan 2022 03:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

जसप्रीत बुमराह ने 2021 में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी। हालांकि, दोनों ने कभी इसे जगजाहिर नहीं होने दिया।

विज्ञापन
Cricketers and Wife: These 7 Cricket Players Married TV Anchor Including Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Stuart
कई क्रिकेटर्स ने एंकर से शादी की। - फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई कर ली है। मेहा पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रिशिनिस्ट हैं। इन दोनों कपल्स की नजदीकी का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू बनवा रखा है। उनके हाथ पर लिखा हुआ है 'अक्ष'। पिछले साल भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी की थी। बुमराह ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिसने टीवी एंकर से शादी की हो। स्टुअर्ट बिन्नी, शेन वॉटसन और मार्टिन गुप्टिल जैसे क्रिकेटर्स भी ऐसा कर चुके हैं। अब ये खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। आइए टीवी एंकर से शादी करने वाले क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं...

1. स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर

Cricketers and Wife: These 7 Cricket Players Married TV Anchor Including Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Stuart
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट जगत की मशहूर एंकर मयंती लैंगर से 2012 में शादी की थी। मयंती ने अपने प्रोफेशनल करियर में कई बार बिन्नी का इंटरव्यू लिया। मयंती आईपीएल के भी कई संस्करण में एंकर रह चुकी हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 10 साल पहले दोनों ने शादी की थी। 2020 में बिन्नी पिता बने। प्रेग्नेंसी की वजह से ही मयंती 2020 आईपीएल में भी एंकरिंग नहीं की थी।

Mayanti Langer Shuts Down Troll on Twitter Asking About Stuart Binny

2. शेन वॉटसन और ली फर्लांग

Cricketers and Wife: These 7 Cricket Players Married TV Anchor Including Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Stuart
ली फर्लांग और शेन वॉटसन - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वॉटसन का दिल फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल की लोकप्रिय एंकर ली फर्लांग पर आ गया। फर्लांग ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स टुनाइट करके एक शो को होस्ट करने से की थी। उन्हें 2005 में टेलिविजन न्यूकमर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद फर्लांग फॉक्स स्पोर्ट्स की सबसे बेहतरीन एंकर बन गईं। वॉटसन से उनकी मुलाकात 2006 में हुई थी। वॉटसन ने लंबे समय तक फर्लांग से डेटिंग करने के बाद 2010 में शादी की। इन दोनों के अब दो बच्चे हैं।

IPL 2018 CSK vs RR: Shane Watson slams 2nd ton of this season, see how his  wife celebrates |वनइंडिया - video Dailymotion
विज्ञापन
विज्ञापन

3. मार्टिन गुप्टिल और लौरा मैकगोल्ड्रिक

Cricketers and Wife: These 7 Cricket Players Married TV Anchor Including Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Stuart
मार्टिन गुप्टिल और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
मार्टिन गुप्टिल की गिनती दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में होती है। वह न्यूजीलैंड के अनुभवी और अहम सदस्य हैं। गुप्टिल की पत्नी लौरा मैकगोल्ड्रिक रेडियो होस्ट, न्यूज प्रेजेंटर और अभिनेत्री भी हैं। दोनों की शादी सितंबर, 2014 में हुई थी। गुप्टिल की पत्नी स्काई स्पोर्ट्स चैनल की लोकप्रिय एंकर हैं। मैकगोल्ड्रिक को 2011 में 'द क्रिकेट शो' होस्ट करने का मौका मिला और तब से वो स्टार एंकर बन गईं। गुप्टिल से उनकी मुलाकात भी 'द क्रिकेट शो' पर ही हुई थी। शादी के सात साल बाद दोनों को एक बेटी और एक बेटा है। शादी के बाद भी मैकगोल्ड्रिक कई दफा गुप्टिल का इंटरव्यू ले चुकी हैं।

 
विज्ञापन

4. मोर्ने मोर्कल और रोज केली

Cricketers and Wife: These 7 Cricket Players Married TV Anchor Including Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Stuart
मोर्ने मोर्कल - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने भी टीवी एंकर से ही शादी की है। अपने करियर की शुरुआत में रोज चैनल 9 में रिपोर्टर थीं। इसके बाद उन्होंने फ्रीलांसिंग भी की थी। मोर्कल से उनकी मुलाकात 2012 में दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी। इसके बाद दोनों 2013 में आईपीएल के दौरान भी साथ देखे गए थे। मोर्कल ने 2014 में दुबई में रोज केली को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 2015 में शादी की थी। 2018 में मोर्कल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वे रोज के साथ सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) शिफ्ट हो गए। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फिलहाल रोज केली चैनल 10 के लिए स्पोर्ट्स शो होस्ट कर रही हैं। 

Who is Morne Morkel? Age, children, wife, height, records, profiles, net  worth - Briefly.co.za
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed