फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरेंद्र सहवाग के इन रिकॉर्डों को तोड़ना होगा नामुमकिन 

Thu, 17 Aug 2017 04:09 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 17 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
cricket: some records of virendar sehwag which will never broken
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के गुजरे जमाने के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। सहवाग के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है। उन्होंने अपने कैरियर के दौरान कई बेहतरीन पारियां खेली है। भारत की तरफ से टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाए हैं। दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में वह 293 रन पर आउट हो गए। अगर यहां तिहरा शतक लगा लेते तो वह दुनिया में टेस्ट इतिहास में तीन तिहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हो जाते। वीरेंद्र सहवाग काफी तूफानी बल्लेबाजी करते ‌थे। एक बार उन्होंने टीम का स्कोर 150 रन पहुंचे बिना शतक लगा दिया था। इतनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज रहे हैं।  

28 बार अपनी पारी की शुरुआत चौका जड़कर की

cricket: some records of virendar sehwag which will never broken
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : livemint
दुनिया में अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने 28 बार अपनी पारी की शुरुआत चौका जड़कर की है। अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। 

पहले टेस्ट में ही नंबर 6 पर उतरे और शतक ठोक दिया

cricket: some records of virendar sehwag which will never broken
virender sehwag
सहवाग ने 25 बार शतक, दोहरा शतक और तिहरा शतक गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचा कर पूरा किया है। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने का कारनामा भी सहवाग के नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की तरफ से पहला तिहरा शतक जमाया

cricket: some records of virendar sehwag which will never broken
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
भारत की तरफ से टेस्ट इतिहास में पहली बार तिहरा शतक मुल्तान में सहवाग ने ही पाकिस्तान के खिलाफ लगाया। इस पारी के दौरान सहवाग जब 295 रन पर थे तो उन्होंने सिक्स लगाकर अपना तिहरा शतक पूरा किया। ऐसा कारनामा शायद ही कोई कर पाए। 
विज्ञापन

अक्सर शतक चौका जड़कर पूरा किया

cricket: some records of virendar sehwag which will never broken
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Yahoo
वीरेंद्र सहवाग199 के स्कोर पर थे। उनके साथ टीम इंडिया का अंतिम बैट्समैन खेल रहा था। इस दौरान भी सहवाग ने एक रन लेकर दोहरा शतक पूरा करने से इनकार कर दिया। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। सहवाग ने इसके बाद बांउड्री के साथ ही अपना दोहरा शतक पूरा किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed