{"_id":"59952ef34f1c1b06488b49a4","slug":"umar-akmal-claims-that-coach-arthur-abused-him-verbally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक बल्लेबाज उमर अकमल का सनसनीखेज खुलासा, कोच ने भद्दी गालियां दी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक बल्लेबाज उमर अकमल का सनसनीखेज खुलासा, कोच ने भद्दी गालियां दी
Thu, 17 Aug 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उमर अकमल
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल ने हेड कोच मिकी आर्थर पर भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया है। अकमल का दावा है कि आर्थर ने उन्हें सबके सामने गालियां दी। उमर अकमल ने कहा कि जब दक्षिण अफ्रीका के आर्थर ने उन्हें गालियां दी तब प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम उल हक वहां मौजूद थे। यही नहीं अकमल ने दावा किया है कि आर्थर ने टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अपशब्द कहे।
2 of 5
उमर अकमल
उमर अकमल ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि जब कोच अपशब्द कह रहे थे तब टीम के किसी सीनियर खिलाड़ी ने उन्हें रोका तक नहीं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि आर्थर ने उन्हें एकेडमी में आने के बजाय क्लब स्तर का क्रिकेट खेलने के लिए भी कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम से बाहर किए जाने से पहले कोच ने उन्हें कोई चेतावनी भी नहीं दी। अकमल कोचिंग स्टाफ के रवैये से खफा हैं और उन्होंने उनके बर्ताव की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को देने की चेतावनी दी है।
3 of 5
उमर अकमल
- फोटो : Dawn
वहीं कोच ने उमर अकमल द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कोच ने कहा कि अकमल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने उमर को अपने बर्ताव व फिटनेस पर काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उमर अकमल
- फोटो : ESPN
इससे पहले 27 वर्षीय उमर अकमल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह हैरिस सोहेल को मौका दिया गया था। गौरतलब है कि उस समय अकमल दो महीने में दो बार फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए थे। इसके बाद उन्हें इसी कारण से वेस्टइंडीज दौरे से भी बाहर किया गया था। यह भी पता चला कि मार्च में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट में फैल होने वाले वो एकमात्र खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
5 of 5
मिकी आर्थर
- फोटो : twitter
इस वर्ष के वार्षिक फिटनेस परीक्षण में लाहौर में जन्मे उमर अकमल का फैट स्तर भी बढ़ा हुआ पाया गया था। यह पहला मौका नहीं है जब उमर अकमल किसी विवाद में पड़े हो। कहा जा रहा है कि अगर उमर को अपना करियर दोबारा ट्रैक पर लाना है तो उन्हें विवादों से दूर रहकर अपनी फिटनेस पर काम करने की जरुरत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।