कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच 31 अगस्त को खेले गए मैच टीकेआर के कप्तान और धुआंधार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने इतिहास रच दिया। इस मैच में टीकेआर की टीम ने सेंट लूसिया को 27 रनों से हराया। टीम को मैच जिताने में पोलार्ड का अहम योगदान रहा। उन्होंने इस दौरान 29 गेंदों पर 41 रन बनाए। मुकाबले में पोलार्ड ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। वह क्रिस गेल के बाद दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए। आइए आपको बताते हैं कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं।
CPL 2021: सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में पोलार्ड ने रचा इतिहास, गेल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व दूसरे क्रिकेटर
क्रिस गेल
टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 438 मैचों की 430 पारियों में 14108 रन बनाए है। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल के नाम टी-20 क्रिकेट 22 शतक और 87 अर्धशतक दर्ज है। फिहहाल उनके इस रिकॉर्ड के आसपास दुनिया का कोई क्रिकेट नहीं है।
कीरोन पोलार्ड
टी-20 क्रिकेट में पोलार्ड दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनके नाम 11008 रन दर्ज हैं। पोलार्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बाद टी-20 क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाले वेस्टइंडीज समेत दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं। उन्होंने यह रन 544 मैचों की 491 पारियों में बनाए हैं। पोलार्ड टी-20 में अब तक एक शतक और 55 अर्धशतक लगा चुके हैं।
शोएब मलिक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धांसू ऑलराउंडर रहे शोएब मलिक का बल्ला टी-20 क्रिकेट में खूब चला है। वह टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर है। मलिक ने 428 मैचों की 399 पारियों में 10748 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 66 अर्धशतक जड़े।
डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 304 मैचों की 303 पारियों में 10017 रन बनाए हैं। वार्नर के नाम टी-20 फार्मेट में 8 शतक सहित 82 अर्धशतक दर्ज हैं।