हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
01 सितंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पीएफ से लेकर कारों तक, आज से हो रहे ये सात बड़े बदलाव
एक सितंबर 2021 यानी आज से भारत में रुपये- पैसे से जुड़े सात बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में शुरू होगा भारत का अभियान, अवनी लगाएंगी निशाना, जानें आज का कार्यक्रम
टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के सातवें दिन भी पदक जीते और देश के पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचा दी। सातवें दिन सबसे पहले निशानेबाजी में सिंहराज ने कांस्य पदक जीता और उसके बाद ऊंची कूद में मरियप्पन और शरद ने भी पदक को अपनी झोली में डाला। अब भारत आठवें दिन यानी बुधवार को बैडमिंटन में अपने अभियान की शुरुआत करेगा और पदक के लिए दावेदारी पेश करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोवा: आज से पानी का बिल माफ, सीएम प्रमोद सावंत ने किया एलान
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक सितंबर यानी आज से लोगों को मुफ्त पानी देने का एलान किया है। सीएम सावंत ने कहा कि 'एक सितंबर से हम पानी के बिल कम कर रहे हैं। 16,000 लीटर पानी मुफ्त दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Harish
कांग्रेस का घमासान: सिद्धू से मुलाकात में हरीश रावत ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग की खारिज, आज कैप्टन से मुलाकात
पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान को सुलझाने पार्टी प्रभारी हरीश रावत मंगलवार की शाम चंडीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री राणा सोढी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस भवन में सिद्धू और अन्य मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की। सिद्धू खेमे के मंत्रियों ने फिर से पंजाब में नेतृत्व बदलाव करने की मांग उठाई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...