बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद देश में और तहलका मच गया। इस खतरनाक वायरस का खौफ धीरे धीरे और बढ़ता ही जा रहा है। कनिका ने अपने साथ-साथ कईयों को लपेटा। इस फेहरिस्त में कई दिग्गज लोग शामिल थे। हालांकि, वह इस समय आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है।
2 of 5
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक खबर ये है कि लखनऊ में फिलहाल एक हजार से ज्यादा स्थानीय प्रशासकों की 100 से भी ज्यादा टीमों को यह जिम्मा सौंपा गया है कि शहर में 11 मार्च से अपने प्रवास के दौरान कनिका का किन-किन लोगों से संपर्क हुआ था। ऐसे में सबसे खास और अहम बात यह है कि लंदन से वापसी के बाद कनिका लखनऊ के जिस पांच सितारा होटल में ठहरी थीं, इसी होटल में दक्षिण अफ्रीकी टीम भी ठहरी हुई थी।
3 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरों के मुताबिक, कनिका ने होटल के बुफे सिस्टम में खाना खाने के अलावा लॉबी में कई मेहमानों से भी मुलाकात की थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों ने भी बुफे सिस्टम से ही भोजन किया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी टीम स्वदेश लौट चुकी है। स्वदेश पहुंचने के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में भेजा गया।
4 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
बता दें कि स्थानीय प्रशासकों की 100 से भी ज्यादा टीमों ने शनिवार को 22, 000 से ज्यादा घरों को स्कैन किया, जहां कनिका रहती थीं। वहीं, दूसरी टीम ने लखनऊ के पांच सितारा होटल के फुटेज और वीडियो के रिकॉर्ड की जांच की, जहां कनिका 14-16 मार्च तक ठहरी थीं।
5 of 5
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के दौरे पर तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलने आई थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सीरीज पहले रद्द और फिर बाद में स्थगित कर दी गई। पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था।