{"_id":"5f259138d67f2f11071d1b4d","slug":"conduct-ipl-2020-in-india-as-uae-is-also-not-safe-aditya-verma-requests-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'IPL 2020 भारत में कराओ, यूएई भी सुरक्षित नहीं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Aug 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्पॉट फिक्सिंग मामले के मूल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली लीग को भारत में कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यूएई भी कोविड-19 महामारी से सुरक्षित नहीं है। वर्मा ने कहा, ‘दुबई रग्बी सेवंस यूएई में बड़ा टूर्नामेंट है और उन्होंने उसे भी स्थगित कर दिया है जबकि इसका आयोजन नवंबर में किया जाना था।'
2 of 4
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
इसलिए हम इंडियन सुपर लीग (आईपीएल) को यूएई में कैसे ले जा सकते हैं। मैंने दादा (गांगुली) को इसके बारे में लिखा है और उनसे अनुरोध किया है कि आईपीएल भारत में ही कराया जाए। आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में कराया जाना तय हुआ है, हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अब भी केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
3 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से अधिक है जबकि 36,000 से ज्यादा लोगों की जान कोविड-19 से जा चुकी है। वर्मा का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बनाना यूएई के तीन शहरों में इसे बनाने से ज्यादा आसान होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि वे मुंबई में इसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने की कोशिश तो कर ही सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
जब उनसे पूछा गया कि विदेशी खिलाड़ी भारत में आने को लेकर चिंतित होंगे। दुबई में ऐसा नहीं होगा जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम है तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई इसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही क्यों नहीं करा लेता। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास लीग में 60 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हैं। अगर वे आने के लिए तैयार नहीं है तो हम उनकी जगह भारतीय खिलाड़ियों को खिला सकते हैं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।