फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के हेड कोच शास्त्री को लगी फटकार, सीओए ने कहा- फैंस को करने दें फैसला

Thu, 08 Nov 2018 04:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
coa blasts over head coach ravi shastri
ravi shastri

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रशंसकों को यह तय करने दीजिये की यह सर्वश्रेष्ठ टीम है या नहीं। इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम की खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं के बीच शास्त्री ने कहा था कि विदेशों में अच्छा प्रदर्शन के मामले में यह पिछले 15 वर्षों की यह सर्वश्रेष्ठ टीम है।

coa blasts over head coach ravi shastri
ravi shastri

दराबाद में हाल में टीम प्रबंधन और सीओए की बैठक में रवि शास्त्री ने एक बार फिर अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में विदेशों में प्रदर्शन के मामले में यह सर्वश्रेष्ठ टीम है जिस पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'शास्त्री ने कहा कि भारतीय मीडिया हमेशा अपने खिलाड़ियों की आलोचना करता है, लेकिन यह टीम पिछले 15 वर्षों में विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम है।'

coa blasts over head coach ravi shastri
ravi shastri

शास्त्री उस बात पर अपना पक्ष रख रहे थे, जिसमें इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में 1-3 से हार के बाद कोहली पत्रकार के सवाल पर भड़क गये थे। कोहली से जब एक पत्रकार कहा कि क्या वह कोच के विचारों से सहमत नहीं है तो उन्होंने उसे जवाब दिया, 'यह आपके विचार है, शुक्रिया।' अधिकारी ने कहा, 'शास्त्री जब टीम की तारीफ कर रहे थे तभी एक सीओए सदस्य ने उन्हें बीच में रोक दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
coa blasts over head coach ravi shastri
ravi shastri virat kohli

उन्होंने बताया, 'सीओए सदस्य ने उन्हें कहा कि इस बैठक के विषय पर लौटिये और आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे की नीतियों पर चर्चा करिये। आप यह फैसला नहीं कर सकते कि यह विदेशों में प्रदर्शन के मामले में यह सर्वश्रेष्ठ टीम है या नहीं। लोगों को फैसला करने दीजिए। शास्त्री और कोहली को कहा गया कि भारतीय टीम को हर जरूरी सुविधा दी जा रही है और मैदान में उसके प्रदर्शन में यह नजर आना चाहिए।'

विज्ञापन
coa blasts over head coach ravi shastri
virat kohli

अधिकारी ने कहा, 'बैठक में एक सीनियर सदस्य ने शास्त्री-कोहली से कहा कि बीसीसीआई चाहती है कि टीम विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करे और इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है।' उन्होंने बताया, 'बीसीसीआई अधिकारी ने उन्हें कहा कि आपको सब कुछ मुहैया करायी जा रही है।। केन्द्रीय अनुबंध, अभ्यास की सुविधा और आप जो कुछ भी चाहते हैं। इसलिये यह न्यायोचित है कि आपके प्रदर्शन का आकलन किया जाए।' बैठक में सीओए अध्यक्ष विनोद राय, डायना एडुल्जी, सीईओ राहुल जोहरी, आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन, महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम, कोहली, शास्त्री, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद शामिल थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed