{"_id":"5b86767c42c792465b689ebd","slug":"chris-woakes-could-be-out-from-fourth-test-match-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का यह मैच विनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का यह मैच विनर
Thu, 30 Aug 2018 12:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला साउथम्पटन में खेला जाएगा। इससे ठीक पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक करारा झटका लगा है। दरअसल उनका एक ऐसा स्टार ऑलराउंडर घायल हो गया है, जिसने अपने दम पर लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ जीत दिलाई थी।
2 of 5
क्रिस वोक्स
क्रिस वोक्स के घायल होने की खबर बेशक इंग्लैंड के लिए सिरदर्दी हो, लेकिन टीम इंडिया के लिए यह एक राहत भरी खबर है। लॉर्ड्स टेस्ट में क्रिस वोक्स ने 177 गेंद पर 137 रन की पारी खेलकर मेजबान टीम को जीत दिलाई थी।
3 of 5
वोक्स
इस मैच में वोक्स ने दोनों पारियों में मिलाकर भारत के चार विकेट भी झटके जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। नॉटिंघम टेस्ट के दौरान वोक्स की जांघ में चोट लग गई। इस कारण अब उनके साउथम्पटन में खेलने पर ही संदेह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chris woakes
क्रिस वोक्स मंगलवार, 28 अगस्त को प्रेक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं रहे। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो चौथे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। क्रिस वोक्स के पैर में अभी भी खिंचाव है, जिस कारण वो प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sam curran
बता दें कि क्रिस वोक्स ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ही टीम में जगह दी गई थी। अगर वोक्स चौथे टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो सैम कर्रन को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।