फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटने को तैयार 'घायल शेर' क्रिस गेल, फैंस से किया वादा

Fri, 06 Apr 2018 11:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
chris gayle warns bowler to hurt in the entire tournament
क्रिस गेल

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम इस साल आईपीएल में धमाका करने को तैयार है। टीम में कई लोकप्रिय चेहरे हैं, जिनकी मदद से प्रिटी जिंटा के मालिकाना हक वाली पंजाब खिताब जीतने का जोरदार प्रयास करेगी। 

chris gayle warns bowler to hurt in the entire tournament
क्रिस गेल

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में युवाओं और अनुभवियों का पर्याप्त संतुलन देखने को मिला है। 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल और डेविड मिलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर पंजाब को पहली बार आईपीएल का चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

chris gayle warns bowler to hurt in the entire tournament
क्रिस गेल

पंजाब की बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी विस्फोटक गेल के कंधों पर होगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही गेंदबाजों को चेतावनी दी है कि वह उन पर कहर बनकर टूटेंगे। बता दें कि गेल को इस साल आईपीएल नीलामी के पहले व दूसरे राउंड में नहीं खरीदा गया था। तीसरी बार जब गेल का नाम आया तो किसी फ्रैंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
chris gayle warns bowler to hurt in the entire tournament
क्रिस गेल

फिर प्रिटी जिंटा ने बार उठाया और गेल को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीद लिया। जब गेल से पूछा गया कि नीलामी के पहले दौर में उन्हें अनदेखा किया गया तो कैसा लगा? इस पर विस्फोटक बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उन्हें इससे गहरा धक्का लगा था। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि गेंदबाजों की खैर नहीं होगी क्योंकि वह टूर्नामेंट के दौरान इन्हें काफी निराश करने वाले हैं।

विज्ञापन
chris gayle warns bowler to hurt in the entire tournament
Chris Gayle

गेल के हवाले से स्पोर्ट्स्टार लाइव ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि गेंदबाजों को खूब आघात पहुंचाऊंगा। यह बात क्रिस गेल के लिए नहीं बल्कि टीम प्रयास के आधार पर बोल रहा हूं। हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभाना होती है। यह नई टीम है और हम दर्शकों का मनोरंजन करने का वादा करते हैं। हम मैदान में जाकर आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे और अपने आप को अभिव्यक्त करेंगे। हर कोई हमें जीतते देखना चाहता है और हम भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed