फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हंगामे की भेंट चढ़ गए संसद के 250 घंटे, वैंकेया नायडु बोले- हम लूजर हैं

Fri, 06 Apr 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Parliament session is the worst proceedings in the past one decade
5 मार्च 2018 को शुरू हुआ संसद का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। इसे बीते एक दशक में संसद का सबसे खराब सत्र माना जा रहा है। इस दौरान पांच दर्जन से ज्यादा बिल संसद में पेश ही नहीं हो सके।
Parliament session is the worst proceedings in the past one decade
विपक्ष अपने ही हंगामे के कारण अपना ही अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं कर पाया। इस दौरान सरकार की सहयोगी पार्टियां तेदेपा और अन्नाद्रमुक भी विपक्ष के साथ खड़ी नजर आईं। विपक्ष का ज्यादातर समय चर्चा के बजाय नारेबाजी और वेल में बीता। 
Parliament session is the worst proceedings in the past one decade
इस दौरान लोकसभा में 127 घंटे से ज्यादा कामकाज नहीं हुआ। राज्यसभा के करीब 121 घंटे बर्बाद कर दिए गए। बता दें कि हर घंटे संसद की कार्यवाही पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। बात करें लोकसभा की तो यहां 29 बैठकों में कुल 34 घंटे 5 मिनट ही कार्यवाही चली। जबकि राज्यसभा में 30 बैठकों के जरिये कुल 44 घंटे ही कामकाज हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parliament session is the worst proceedings in the past one decade
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में 28 बिल पेश किए जाने थे। वहीं राज्यसभा में 39 बिल पर चर्चा होनी थी। हालांकि ऐसा नहीं सदन का काम बिल्कुल ठप रहा। लोकसभा में वित्त विधेयक सहित पांच बिल भी पारित हुए हैं।

 
विज्ञापन
Parliament session is the worst proceedings in the past one decade
वहीं राज्यसभा में सिर्फ एक बिल ही पारित किया जा सका। इस दौरान अन्य पांच विधेयक भी लोकसभा में पेश किए गए। विपक्ष अपने ही हंगामे के कारण अपना ही अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं कर पाया। अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में पेश नहीं हो सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed