फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुख की घड़ी में गेल ने बढ़ाया स्टीव स्मिथ का हौसला, कहा- 'मेरे घर के दरवाजे हमेशा तुम्हारे लिए खुले'

Fri, 30 Mar 2018 12:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
chris gayle support steve smith-david warner and cameron bancroft after one year ban
स्टीव स्मिथ

कुछ हफ्तों पहले ही ऑस्ट्रेलिया से मात खाने वाली कैरीबियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने स्टीव स्मिथ और साथी खिलाड़ियों पर लगे बैन को लेकर बेहद भावुक संदेश दिया है।


गेल ने स्टीव स्मिथ के लिए कहा, 'एक साल का वक्त बहुत ज्यादा नहीं है।देखना तुम बहुत जल्द मैदान पर वापसी करोगी। बस अपने हौसले को टूटने मत देना।'

chris gayle support steve smith-david warner and cameron bancroft after one year ban
Chris Gayle

इतना ही नहीं कैरीबियाई खिलाड़ी ने एक ट्वीट में लिखा, 'आप तीनों को चिंता करने की जरूरत नहीं, जमैका में मेरे घर के दरवाजे हमेशा तुम्हारे लिए खुले हैं।' गेल ने कहा, 'इस मामले में मेरा ज्यादा बोलना ठीक नहीं है। लेकिन एक बात साफ है, जो सजा इन खिलाड़ियों को मिली, वो बहुत ज्यादा है।'



 

chris gayle support steve smith-david warner and cameron bancroft after one year ban
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के तीनों खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, 'अपनी गलती से आप सभी सबक लेना और जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
chris gayle support steve smith-david warner and cameron bancroft after one year ban
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

बता दें कि गेल से पहले भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने भी इन तीनों खिलाड़ियों के प्रति अपना दर्द बयां किया था। बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का पत्ता आईपीएल से भी कट गया है।

विज्ञापन
chris gayle support steve smith-david warner and cameron bancroft after one year ban
स्टीव स्मिथ

दोनों खिलाड़ी आईपीएल में क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। स्टीव स्मिथ की जगह अब अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है और डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद की कमान सौंपी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed