{"_id":"598bfa164f1c1b8d6e8b483c","slug":"chris-gayle-called-himself-a-creator-of-t-20-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज का दावा, मेरे कारण टी-20 क्रिकेट जाना जाता है ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज का दावा, मेरे कारण टी-20 क्रिकेट जाना जाता है
Thu, 10 Aug 2017 12:31 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वेस्टइंडीज
- फोटो : espn cricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि दुनिया में उन्होंने टी-20 क्रिकेट को पेश किया। वह इस फार्मेट के जन्मदाता हैं। वह आगे कहते हैं कि उन्होंने अपने खेल से इस फार्मेट को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। जमैका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में कई ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। लिहाजा उनके इस कथन पर क्रिकेट जगत को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
गेल ने अब तक 298 टी-20 मैचों में 18 शतक और 61 अर्धशतक बनाए हैं
2 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : NDTV
गेल ने अब तक 298 टी-20 मैचों में 18 शतक और 61 अर्धशतक बनाए हैं। उनका रिकॉर्ड इस फार्मेट में लाजवाब रहा है। वेस्टइंडीज की तरफ से उन्होंने 51 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 1537 रन बनाए हैं।
मैंने बताया कि इस फार्मेट में भी लोकप्रिय हो सकते हैं
3 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : getty
गेल ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि टी-20 क्रिकेट में भी शोहरत हासिल की जा सकती है। आकर्षक पारियां खेली जा सकती हैं। इस फार्मेट में बेहतर क्रिकेट खेलकर दुनिया में अपने को लोकप्रिय बनाया जा सकता है। यह सब मैंने कर दिखाया है। इसलिए ये मैं कह सकता हूं कि टी-20 क्रिकेट मेरी देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हैं
4 of 4
क्रिस गेल और नताशा बैरिज
क्रिस गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हैं। इस टूर्नामेंट में गेल ने कई आतिशी पारियां खेली हैं। गेल कहते हैं कि अब समय आ गया है कि टी-20 क्रिकेट को टेस्ट और वन डे से ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।