फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुजारा और रहाणे ने विरोधी टीम को परेशान करने के लिए खोजी नई तरकीब

Thu, 10 Aug 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 10 Aug 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
pujara and rahane favors sledging to help bowlers
रहाणे और पुजारा

टीम इंडिया में 'कंक्रीट' (ठोस) की नई उपाधि हासिल करने वाले चेतेश्वर पुजारा को स्लेज करने के लिए कभी नहीं जाना जाता है, लेकिन विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ स्लेजिंग में गेंदबाजी करने में मदद मिले तो वह इसके खिलाफ नहीं है। पुजारा टीम इंडिया के सबसे शांत खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन अब उन्होंने ही ये बयान दिया है कि अगर गेंदबाज को मदद मिले तो वो स्लेजिंग करने में पीछे नहीं रहेंगे।

pujara and rahane favors sledging to help bowlers
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने अजिंक्य रहाणे के साथ बीसीसीआई.टीवी से बातचीत में कहा, 'मैं फीफा (एक गेम) खेलते हुए बहुत शोर करता हूं और आजकल आप देखते होंगे कि मैं मैदान पर भी काफी शोर करता हूं। मैं धीरे-धीरे छींटाकशी सीख रहा हूं।'

pujara and rahane favors sledging to help bowlers
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter

उन्होंने कहा, 'अगर आपको किसी खास बल्लेबाज के खिलाफ स्लेजिंग करना है तो फिर उसे निशाना बनाना होगा। इससे गेंदबाजों को मदद मिलती है।' पुजारा-रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने बीच 217 रन की साझेदारी के बारे में भी बात की जिससे भारत शुरुआती झटकों से उबर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
pujara and rahane favors sledging to help bowlers
अंजिक्या रहाणे - फोटो : SELF

रहाणे ने भी पुजारा के साथ बातचीत में कहा, 'मैं उतना भी शांत नहीं हूं, जितना लोग समझते हैं। मुझे बोलना बहुत पसंद है, यहां तक कि मैं अपनी पत्नी के साथ काफी बात करता हूं। सच्चाई यह है कि जबसे मेरी शादी हुई है तब से मैं ज्यादा बात करने लग गया हूं। जरूरत पड़ने पर हम दोनों स्लेजिंग कर सकते हैं, लेकिन हम शांत रहकर ही अपना काम करना पसंद करते हैं। इसकी बदौलत हम क्रीज पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल हो पाते हैं।'

विज्ञापन
pujara and rahane favors sledging to help bowlers
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty

रहाणे ने कहा कि मैं बचपन से ही शांत प्रकृति का था। ऐसा मेरा पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण है। शांत रहने से मैदान पर विशेषकर टेस्ट मैचों में काफी मदद मिलती है। हालांकि मैं जितना मैं पहले शांत था अब उतना नहीं हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed