पुजारा ने बनाया अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक, रिकी पोटिंग ने उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
176 गेंद में 50 रन बनाने के लिए चेतेश्वर पुजारा की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर फैन उन्हें आड़े हाथ ले रहे हैं तो विश्व क्रिकेट के कई धुरंधर भी बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने भी सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज की तकनीक पर सवाल उठाए हैं।
एक सवाल के जवाब में पोटिंग कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि यह सही सोच है। मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा ज्यादा खुलकर खेलना चाहिए क्योंकि उनकी बल्लेबाजी से जोड़ीदार पर दबाव बन रहा है।' दरअसल, पुजारा पूल या हुक कोई भी शॉट आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल सके, उनके स्ट्रोक्स में पैनापन नहीं था और आत्मविश्वास की कमी भी नजर आई। वह स्ट्राइक भी रोटेट नहीं कर पाए।
I don't think it was the right approach, I think he needed to be a bit more proactive with his scoring rate because I felt it was putting too much pressure on his batting partners https://t.co/2OhmdATvke
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) January 9, 2021
पहले सत्र के 34 ओवर में मात्र 84 रन बने चूंकि पुजारा ने रनगति बढाने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। रहाणे के आउट होने से दबाव और बढ गया। दूसरी ओर पुजारा पहली 100 गेंदों में एक भी चौका नहीं लगा सके। चेतेश्वर टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे धीमा अर्धशतक बनाने के बाद कमिंस का शिकार हुए
भारत ने एक समय चार विकेट पर 195 रन बना लिए थे और पूरी टीम 210 रन पर आउट हो गई। रहाणे पहले सत्र में धीमी विकेट पर रन बनाने में नाकाम रहे, उन्होंने नाथन लियोन को एक चौका और छक्का जरूर जड़ा लेकिन कमिंस की आफ कटर पर पूरी तरह चूक गए, उन्होंने पुजारा के साथ 22.3 ओवर में 32 रन जोड़े। केएल राहुल फिट होते तो विहारी अपनी जगह गंवा चुके होते।