फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019 Final: चेन्नई से पिछला हिसाब चुकता करेगी मुंबई! इन दिग्गजों के बीच होगी कांटे की टक्कर

Sun, 12 May 2019 02:10 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 12 May 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
chennai super kings vs mumbai indians players battle in ipl 2019 final
चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : अमर उजाला

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का फाइनल मैच आज मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। पिछले साल भी दोनों ही टीमें फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें चेन्नई बाजी मार ले गई थी। हालांकि मुंबई इस बार पिछला हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए ऐसे में एक बार जान लेते हैं कि कई खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।


 

chennai super kings vs mumbai indians players battle in ipl 2019 final
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

रोहित शर्मा बनाम इमरान ताहिर
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछली 14 पारियों में 30 से औसत और 129.57 के औसत से 390 रन बनाए हैं। ऐसे में उनका सामना चेन्नई के जादूई स्पिनर इमरान ताहिर से हो सकता है। रोहित को इमरान ताहिर से संभलकर रहना होगा। ताहिर की फिरकी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज नहीं बच पाए हैं। इमरान ताहिर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 24 विकेट चटकाए हैं। 

chennai super kings vs mumbai indians players battle in ipl 2019 final
फाफ और शेन वॉटसन - फोटो : pti

फाफ डु प्लेसिस बनाम जसप्रीत बुमराह
पिछले सीजन के फाइनल में शेन वॉटसन ने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी, लेकिन इस बार निगाहें डु प्लेसिस पर टिकी हैं।
डु प्लेसिस 11 पारियों में 370 रन बनाकर चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हुए हैं। डु प्लेसिस की टक्कर मुंबई के डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह से हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chennai super kings vs mumbai indians players battle in ipl 2019 final
एमएस धोनी

एमएस धोनी बनाम लसिथ मलिंगा
धोनी ने 11 पारियों में 103.50 के शानदार औसत और 137.54 के स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं। धोनी के बल्ले से इस सीजन 22 चौके और 23 छक्के भी निकले हैं। लेकिन धोनी के सामने तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी चुनौती है। मलिंगा की यॉर्कर धोनी के बल्ले को शांत रख सकती है। मलिंगा ने इस सीजन 11 मैचों में 15 रन लिए हैं। ऐसे में धोनी को सबसे ज्यादा इसी गेंदबाज से संभलकर रहने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
chennai super kings vs mumbai indians players battle in ipl 2019 final
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या बनाम हरभजन सिंह
हार्दिक पांड्या 14 पारियों में 193 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 386 रन बना चुके हैं। वैसे तो इस सीजन हार्दिक पांड्या चेन्नई के खिलाफ खेले तीनों मैचों में नॉट आउट रहे हैं। वहीं भज्जी ने इस सीजन कोहली और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों को आउट किया है। भज्जी ने इस सीजन अब तक 240 गेंदों में 285 रन ही दिए हैं और 16 विकेट झटक चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed