फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, मोहम्मद शमी पर एक और FIR दर्ज

Thu, 14 Mar 2019 07:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 14 Mar 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against pacer Mohammed Shami in alleged dowry harassment and sexual harassment
hasin jahan and mohammed shami

विश्व कप से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) और 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत दाखिल की गई है। बता दें कि आईपीसी की ये दोनों धाराएं गैर-जमानती हैं। 


 

Chargesheet filed against pacer Mohammed Shami in alleged dowry harassment and sexual harassment
मोहम्मद शमी

विश्व कप और आईपीएल में खेलने में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अब इसकी अगली सुनवाई 22 जून को है। शमी विश्व टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। टीम इंडिया को आईपीएल के बाद विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना होना है। ऐसे में टीम इंडिया को भी अपने इस तेज गेंदबाज की फिक्र होना लाजमी है। 

Chargesheet filed against pacer Mohammed Shami in alleged dowry harassment and sexual harassment
mohammed shami

घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना, 'यो-यो' टेस्ट में फेल और कुछ निजी मुद्दों में फंसे रहने के बावजूद शमी ने खुद को साबित किया है। 28 साल के इस होनहार खिलाड़ी की रफ्तार इस कदर प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रही कि विश्व कप टीम में उनका होना लगभग पक्का माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chargesheet filed against pacer Mohammed Shami in alleged dowry harassment and sexual harassment
मोहम्मद शमी

पिछले कुछ समय से शमी ने अपनी गेंदबाजी में काफी बदलाव किए हैं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। साल 2018 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआत के दो वन-डे खेले थे, जिनमें उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
Chargesheet filed against pacer Mohammed Shami in alleged dowry harassment and sexual harassment
Shami

इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट व वन-डे दोनों में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 16 विकेट चटकाए थे। वहीं, तीन मैचों की वन-डे सीरीज में पांच विकेट अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने वन-डे में 9 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट टेकर बने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed