फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव

Sat, 27 May 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 27 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy: Hardik pandya & Kedar jadhav has eased the pressure on MS Dhoni says virat kohli 
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि पिछले कुछ समय में टीम इंडिया का मध्यक्रम मजबूत हुआ है। खासकर टीम के निचले मध्यक्रम में मजबूती आई है। इस कारण पूर्व कप्तान धोनी पर मैच को फिनिश करने का दबाव कम हुआ है।  विराट ने कहा,  उन्हें ऐसा महसूस होता है कि पिछले कुछ बरसों में धोनी पर काफी दबाव आ रहा था। इस वजह से वह अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा पाते थे क्योंकि उनके साथ फिनिश करने के लिए दूसरे छोर से ज्यादा मदद नहीं मिलती थी लेकिन केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के अच्छा प्रदर्शन करने से टीम मजबूत हुई है।

चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव

Champions Trophy: Hardik pandya & Kedar jadhav has eased the pressure on MS Dhoni says virat kohli 
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
पिछली कुछ सीरीज में पांड्या और जाधव ने अंतिम समय में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को परेशानियों से बाहर निकाला है। पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धर्मशाला में खेले गए मैच में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। पहले ही मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन की वजह से पहले मैच में ही उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भी पांड्या का बल्ला जमकर चला तीन मैचों में पांड्या ने नाबाद 40, नाबाद 19 और 56 रन की पारी खेली। पहले मैच में पांड्या टीम को 40 रन बनाकर जीत तक ले गए। तीसरे मैच में भी उन्होंने 43 गेंद में 56 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत के ले गए अंत में टीम इंडिया को 5 रन से हार मिली लेकिन कप्तान का विश्वास उनके ऊपर बढ़ गया। 

चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव

Champions Trophy: Hardik pandya & Kedar jadhav has eased the pressure on MS Dhoni says virat kohli 
केदार जोधव
वहीं दूसरी तरफ केदार जाधव का बल्ला भी पिछले कुछ समय से आग बरस रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में खेली गई वनडे सीरीज में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जाधव ने जाधव ने 3 मैच में 120, 22 और 90 रन की पारियां खेली थीं। जाधव को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। धोनी जाधव से पहले बल्लेबाजी के लिए आए। ऐसे में धोनी के दिमाग में यह बात निश्चित तौर पर थी कि उनके बाद एक ऐसा बल्लेबाज है जो मैच खत्म कर सकता है और धोनी भी खुलकर बल्लेबाजी कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव

Champions Trophy: Hardik pandya & Kedar jadhav has eased the pressure on MS Dhoni says virat kohli 
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
जब से ये दोनों बल्लेबाज टीम में आए हैं और धोनी बल्लेबाजी में थोड़ा ऊपर आने लगे हैं तब से धोनी ने 7 मैच में 48 की औसत से 336 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। चार साल बाद धोनी वनडे क्रिकेट में में शतक लगाने में कामयाब हुए। यह उनके ऊपर से कप्तानी का दबाव खत्म होने और फिनिशर की भूमिका से इतर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के कारण हुआ है। इससे टीम इंडिया को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: इन दो खिलाड़ियों की वजह से कम हुआ धोनी पर दबाव

Champions Trophy: Hardik pandya & Kedar jadhav has eased the pressure on MS Dhoni says virat kohli 
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty
ऐसे में कप्तान विराट कोहली को आशा है कि धोनी और युवराज मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाएंगे और टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed