फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी: विराट बोले- हमारी टीम संतुलित लेकिन इस खिलाड़ी से है बड़ी उम्मीद

Sat, 27 May 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 27 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Champions trophy: Virat Kohli expects former captain Dhoni to flourish in this tournament
विराट कोहली - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। भारतीय टीम के साथ रोहित शर्मा और अंबाती रायडू नहीं पहुंचे। बुधवार को इंग्लैंड रवाना होने से पहले विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी थी लेकिन विराट ने एक बार फिर खिताब बचाने के लिए कोई दबाव नहीं होने की बात कही। विराट ने कहा वो और उनकी टीम एक बार फिर क्रिकेट का लुत्फ उठाएंगी। 

चैंपियंस ट्रॉफी: विराट बोले- हमारी टीम संतुलित लेकिन इस खिलाड़ी से है बड़ी उम्मीद

Champions trophy: Virat Kohli expects former captain Dhoni to flourish in this tournament
virat kohli

कप्तान के रूप में विराट के लिए यह पहली बड़ी प्रतियोगिता है। विराट ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, हम इस बार खिताब के ज्यादा मजबूत दावेदार हैं। हालांकि भारत ने पिछले कुछ महीनों से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। उसमें 3-2 से जीत हासिल की थी। उसके बाद भारत ने केवल वनडे और टी-20 क्रिकेट खेली है। ऐसे में वनडे क्रिकेट में लय पाना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन इतिहास गवाह है कि बड़े मौकों पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम इंडिया को खिताब बचाने से रोक पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। 

चैंपियंस ट्रॉफी: विराट बोले- हमारी टीम संतुलित लेकिन इस खिलाड़ी से है बड़ी उम्मीद

Champions trophy: Virat Kohli expects former captain Dhoni to flourish in this tournament
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
विराट ने कहा, मैं पहली बार आईसीसी इवेंट में कप्तानी करके बेहद खुश हूं। पिछली बार हम शानदार गेंदबाजी की वजह से चैंपियन बनने में सफल हुए थे। हमारे स्पिनर्स और ओपनिंग बैट्समैन ने शानदार प्रदर्शन किया था।  हमारी सफलता के ये तीन कारण थे। इस बार टीम के खिलाड़ी ज्यादा फिट है। हमारी टीम के खिलाड़ी अब परिपक्व हो गए हैं ये सभी चार साल पहले युवा थे। पिछले 3-4 सालों में इन्हें सभी तरह की क्रिकेट खेलने का अनुभव मिला। मुझे यह टूर्नामेंट बहुत पसंद है क्योंकि इसमें पहले मैच से ही आपके सामने जीत की चुनौती होती है। इसमें आपके सामने वापसी की संभावना बेहद कम होती है। क्योंकि इसमे विश्वकप की तरह लीग चरण में कमजोर टीमें नहीं होती।   

विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: विराट बोले- हमारी टीम संतुलित लेकिन इस खिलाड़ी से है बड़ी उम्मीद

Champions trophy: Virat Kohli expects former captain Dhoni to flourish in this tournament
टीम इंडिया - फोटो : twitter
भारत को प्रतियोगिता से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं। पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड और दूसरा बांग्लादेश के खिलाफ है। इसके बाद टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में करेगी। इसके बाद भारत का मुकाबला श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। 

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: विराट बोले- हमारी टीम संतुलित लेकिन इस खिलाड़ी से है बड़ी उम्मीद

Champions trophy: Virat Kohli expects former captain Dhoni to flourish in this tournament
व‌िराट कोहली ने जब टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेल‌िया के ख‌िलाफ खेली थी ज‌िताऊ पारी - फोटो : ट्व‌िटर से
पिछले एक साल में कप्तान विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में फॉर्म किसी अचंभे से कम नहीं है। पिछले साल विराट ने तकरीबन 90 की औसत से रन बनाए हैं। 28 वर्षीय विराट अभी ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। लेकिन उनके क्रिकेट करियर की सबसे कमजोर कड़ी इंग्लैंड की धरती ही रह गई है। चार साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट 20 से कम के औसत से रन बना पाए थे। विराट ने इस बारे में कहा, मैं टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में अच्छा नहीं कर पाया था। लेकिन मैं टीम के लिए उस वक्त योगदान नहीं कर पाया था लेकिन अब मैं सफल होना चाहता हूं ये खुद को साबित करने की बात नहीं है। ये मुझे अपने खेल में सुधार कर दमदार वापसी करने की प्रेरणा देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed