डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच 124 रन से करारी मात देकर खिताब बचाने की दिशा में पहला कदम बढ़ा लिया है। गुरुवार को सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट पक्का करने टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया के ये 11 सितारे लंका का डंका बजाएंगे...
'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा
2 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
रोहित शर्मा और शिखर धवन
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को शानदार शुरुआत देने वाली रोहित शर्मा और शिखरधवन की जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है। पिछले मैच में पाक के खिलाफ रोहित ने शुरुआत में संघर्ष किया लेकिन बाद में उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली। रोहित 91 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ आउट हुए। उनके पास एक बार फिर शतकीय पारी खेलने का मौका है। शिखरधवन ने आईपीएल के फॉर्म को जारी रखते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। आशा है कि श्रीलंका के खिलाफ इन दोनों की जोड़ी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत देंगे।
'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने शानदार 81 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान मात देने में अहम भूमिका अदा की। विराट का बल्ला जब-जब चलता है टीम इंडिया हार से उतनी दूर चली जाती है।
'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा
युवराज सिंह
पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंद में 53 रन का पारी खेलकर मैनऑफ द मैच बने युवराज सिंह ने प्रशंसकों को साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी की याद दिला दी। प्रसंसकों ने युवराज की इस पारी को देखने के बाद कहा, इतना लंबा समय गुजर चुका है लेकिन युवराज के खेल और एटीट्यूड में कोई बदलाव नहीं आया है। यदि युवराज का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ चला तो श्रीलंका को हार से कोई नहीं बचा सकता।
'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा
5 of 11
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : PTI
एमएस धोनी
धोनी पर वरीयता देकर पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। धोनी को इस वजह से पाक के खिलाफ अपने बल्ले की धार देखने का मौका नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका और नॉकआउट दौर से पहले धोनी के पास लय हासिल करने का यह सबसे अच्छा मौका है।