{"_id":"59468b494f1c1bf5688b494e","slug":"champions-trophy-2017-india-vs-pakistan-fakhar-zaman-player-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का एक नौसैनिक, जिसने भारतीय गेंदबाजों की बखियां उधेड़ दी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान का एक नौसैनिक, जिसने भारतीय गेंदबाजों की बखियां उधेड़ दी
Tue, 20 Jun 2017 11:32 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
फखर जमान
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खेल के मैदान में बड़ा सितारा वो होता है जो अहम मौके पर अपनी भूमिका को दमदार ढंग से निभाए।जब वो सितारा पाकिस्तान का हो तो वो भारत के ख़िलाफ़ किसी मुक़ाबले पर चूकना नहीं चाहता। पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर ज़मन ने चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के फाइनल को वो अहम पड़ाव बना लिया और भारत के ख़िलाफ़ एक ताबड़तोड़ शतक बना दिया।
पाकिस्तान का एक नौसैनिक, जिसने भारतीय गेंदबाजों की बख्खियां उधेड़ दीं
2 of 7
फखर जमान
- फोटो : ICC
इस टूर्नामेंट से पहले क्रिकेट की दुनिया ने फ़खर ज़मन का नाम शायद ही किसी ने सुना होगा। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।
अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ 31 रन, उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ फखर ने 50 रन बनाए। सेमीफाइनल में अजहर अली के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए फ़खर ने 57 रन बनाए और फ़ाइनल में उन्होंने 106 गेंदों पर 114 रन ठोके।
पाकिस्तान का एक नौसैनिक, जिसने भारतीय गेंदबाजों की बख्खियां उधेड़ दीं
3 of 7
फखर जमान
- फोटो : ICC
ज़मान ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के जमाए। उनकी बल्लेबाज़ी को देखते हुए स्टारस्पोर्ट्स पर लाइव कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि ज़मान ने फ्रंट फ़ुट और बैकफ़ुट पर कमाल के शाट्स खेले और मैदान के दोनों तरफ़ ब़खूबी खेले। ये जानना बेहद दिलचस्प है कि क्रिकेट के मैदान में कमाल दिखाने वाले फ़खर ज़मन के घर वाले नहीं चाहते थे कि वो क्रिकेट खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान का एक नौसैनिक, जिसने भारतीय गेंदबाजों की बख्खियां उधेड़ दीं
4 of 7
फखर जमान
- फोटो : ICC
पाकिस्तान के अशांत इलाके ख़ैबर पख्वातून के कैटलांग में जन्मे फ़खर के पिता सरकारी वन्यजीव संरक्षण एजेंसी में काम करते थे और एक आम पिता की तरह वे यही चाहते थे कि बेटा पढ़े लिखे और सरकारी नौकरी में चला जाए। क्रिकेट खेलने को लेकर डांट डपट सुनने के बाद फ़खर ज़मान ने नौकरी करने का मन बनाया लिया और हायर सेकेंडरी स्कूल की तालीम पूरी करने के बाद पाकिस्तान की नौसेना में शामिल हो गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान का एक नौसैनिक, जिसने भारतीय गेंदबाजों की बख्खियां उधेड़ दीं
5 of 7
2007 में फ़खर पाकिस्तान की नौसेना में सेलर बने। तब पाकिस्तानी नौसेना की क्रिकेट टीम भी थी और फ़खर वहीं खेलने लगे। उस टीम के कोच थे आज़म ख़ान उन्होंने सबसे पहले फ़खर की प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद फ़खर का मन क्रिकेट में रमने लगा और 2013 में उन्होंने नौसेना छोड़ दिया। हालांकि परिवार को उनके नौकरी से होने वाली आमदनी की ज़रूरत थी। लेकिन फ़खर ने तय कर लिया था कि क्रिकेट में मुकाम बनाना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।