फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी: पाक के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के 'ट्रंप कार्ड'

Fri, 16 Jun 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Fri, 16 Jun 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 Final 5 key Players For Team India Ahead of Final Against Pakistan
टीम इंडिया - फोटो : ICC
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया टूर्नामेंट के शुरू से ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। मगर टीम के प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि भारत खिताब जीत सकता है। पाकिस्तान को पहले भी मात दे चुका भारत इस बार टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। जानिए कौन से 5 खिलाड़ी साबित हो सकते हैं टीम का ट्रंप कार्ड:

चैंपियंस ट्रॉफी: पाक के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के 'ट्रंप कार्ड'

Champions Trophy 2017 Final 5 key Players For Team India Ahead of Final Against Pakistan
विराट कोहली - फोटो : icc
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। अपने बल्ले से आग उगलने वाले कोहली कप्तान के रूप में भी काफी कारगर है। इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही बार आउट हुए कोहली ने मैचों में 253 रन बनाए हैं। कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में 3 नाबाद अर्धशतक जड़े हैं। कोहली जिस मैच में आउट हुए, उस मैच में भारत की हार हुई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी: पाक के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के 'ट्रंप कार्ड'

Champions Trophy 2017 Final 5 key Players For Team India Ahead of Final Against Pakistan
शिखर धवन - फोटो : ESPN
शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन इंग्लैंड की पिचों पर आग उगलते हैं। छोटी गेंदों पर हुक और पुल शॉन मारने में माहिर धवन ने इस टूर्नामेंट में 1 शकत और 2 अर्धशतक समेत अब तक 317 रन बनाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 79.25 की औसत से ताबड़तोड़ रन बनाने वाले धवन सिर्फ एक ही बार 50 से कम स्कोर पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: पाक के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के 'ट्रंप कार्ड'

Champions Trophy 2017 Final 5 key Players For Team India Ahead of Final Against Pakistan
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
रोहित शर्मा
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में शतक से चूकने वाले रोहित शर्मा का बल्ला भी इंग्लैंड की पिचों पर पूरे शबाब पर है। रोहित ने प्रतियोगिता में 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। रोहित का कमाल ऐसा है कि मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने 101 से अधिक की औसत से 304 रन बनाए है। रोहित का बल्ला चल जाए, तो उन्हें रोक पाना आसान नहीं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: पाक के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के 'ट्रंप कार्ड'

Champions Trophy 2017 Final 5 key Players For Team India Ahead of Final Against Pakistan
युवराज सिंह - फोटो : Es
युवराज सिंह
चैंपियंस ट्रॉफी से क्रिकेट जगत में डेब्यू करने वाले युवराज ने 300 वनडे मैच पूरे कर लिए हैं। मौजूदा दौर में सबसे अनुभवी खिला़ड़ियों में शुमार युवराज सिंह ने इस टूर्नामेंट में 41.5 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 53 रन की मैच जिताऊ पारी भी शामिल है। युवराज अपने रंग में हों, तो उन्हें रोक पाना करीब-करीब नामुमकिन ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed