फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Virat Kohli praised his team mates after historic win against West Indies

कप्तान कोहली ने इस खिलाड़ी के सिर बांधा विदेशी धरती पर मिली सबसे बड़ी जीत का सेहरा

Mon, 26 Aug 2019 02:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 26 Aug 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Captain Virat Kohli praised his team mates after historic win against West Indies
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

एंटिगा में हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को चौथे दिन ही 318 रन से हरा दिया। यह विदेशी धरती पर रनों के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है। विराट ने मैच के बाद कहा, 'पिछली बार भी हमारे यहां पहला टेस्ट बहुत अच्छा रहा था। इस बार हमारी मेहनत और ज्यादा रही। विराट ने इस ऐतिहासिक जीत पर टीम के कई खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। अगली स्लाइड में पढ़िए विराट ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा और दूसरे खिलाड़ियों ने क्या कहा...

विज्ञापन

रविवार को भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 343 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद मेजबान टीम को जीत के लिए 419 रन का लक्ष्य मिला। जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे की तारीफ की। साथ ही उन्होंने युवा पेसर जसप्रीत बुमराह को टेस्ट चैंपियनशिप में तुरुप का इक्का बताया। 

रहाणे की तारीफ में विराट ने कहा, 'जिंक्स दोनों पारियों में शानदार रहे। हमें मैच में तीन चार बार वापसी करनी पड़ी, यहां टेस्ट में हमारे टेम्परामेंट अच्छा रहा है। खिलाड़ियों का भार मैनेज करना हमारे लिए बहुत अहम है, इसीलिए वे (बुमराह) विश्व कप के बाद सफेद गेंद क्रिकेट नहीं खेले। हम चाहते थे कि वे इस टेस्ट सीरीज में तरोताजा होकर मैदान पर आएं वे हमारे लिए टेस्ट चैंपियनशिप के लिए खास खिलाड़ी हैं। हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे खिलाड़ी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने बतौर कप्तान विदेशी धरती पर 12वीं जीत हासिल की। वह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 27वीं टेस्ट जीत हासिल कर सबसे सफल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। 

इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 297 रन बनाए और उसके बाद वेस्टइंडीज को 222 रन पर आउट कर दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 343 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 419 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम केवल 100 रन पर ही आउट होकर 318 रन से मैच हार गई।

विज्ञापन

इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 81 रन और दूसरी पारी में 102 रन बनाए। वे मैच में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे। मैन ऑफ द मैच का खिताब पाने के बाद रहाणे ने कहा, '29 या 30 पारियों बाद शतक बनाकर स्पेशल महसूस कर रहा हूं, लेकिन इस मैच में मेरी पहली पारी ज्यादा गंभीर थी। जब एक वक्त हम 20 रन पर 3 विकेट गंवा चुके थे। हमे साझेदारी की जरूरत थी और मैंने और राहुल ने मिलकर यह काम किया। रहाणे ने बताया कि पिछले कुछ समय से इंग्लैंड में जाकर काउंटी क्रिकेट में खेलने से उनकी बल्लेबाजी को फायदा हुआ और उन्होंने अपने इस शतक का श्रेय अपने इस अनुभव को दिया।'

मैच की दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे की शानदार सेंचुरी के अलावा जसप्रीत बुमराह ने पांच और ईशांत शर्मा ने चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी केवल 100 रन पर समेटकर मैच टीम इंडिया के नाम कर दिया। इसके पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टी-20 और वन-डे सीरीज भी अपने नाम की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed