भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। बेंगलुरु में खेले गए आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डी कॉक की अगुवाई में विराट सेना को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।
भारतीय टीम ने विराट द्वारा किए गए प्रयोग के कारण जहां सीरीज जीतने का मौका गंवाया वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से फेल रहे और विराट की सिरदर्दी बढ़ा गए।
2 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
लगातार छह टी-20 मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाने वाले पंत ने तीसरे मैच में दहाई का आंकड़ा जरुर छुआ लेकिन एक बार फिर से खराब शॉट खेलकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 20 गेंदों में मात्र 19 रनों की पारी खेली
3 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : social Media
वहीं मैच के दौरान वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा ने ऋषभ पंत की बड़ी कमजोरी को उजागर करते हुए उन्हें संभलने की सलाह भी दे डाली। हॉटस्टार के डगआउट शो में कमेंटरी करते हुए दिग्गज ब्रायन लारा ने कहा कि चौथे नंबर के खिलाड़ी को कोशिश करनी चाहिए ज्यादा से ज्यादा छोर बदलकर सिंगल रन बनाने की लेकिन पंत ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
4 of 6
Rishabh Pant
- फोटो : social Media
उन्होंने आगे कहा कि पंत अधिकतर शॉट लेग साइड में खेलते हैं और ऑफ साइड की गेंदों को भी लेग में ही खेलने की कोशिश करते हैं। ये दर्शाता है कि ऑफ साइड उनका कमजोर है और इस बात को ज्यादा दिन तक छुपाना मुश्किल है।
लारा ने आगे कहा, 'ऋषभ पंत प्रतिभावान खिलाड़ी हैं लेकिन अगर वे अपनी कमजोरियों पर काम नहीं करेंगे और इसी तरह उन्हें अपने विपक्षियों को दिखाते रहेंगे तो वे ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएंगे।'