फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: 'विराट-रोहित जैसे दिग्गजों के लिए स्पष्ट योजना हो...', टी20 विश्व कप से पहले द्रविड़ को लारा की सलाह

Tue, 07 May 2024 10:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 May 2024 10:01 PM IST
सार

भारतीय टीम के बारे में पूछे जाने पर लारा ने रिचर्ड्स की अगुआई वाली बेहद अनुभवी वेस्टइंडीज टीम का उदाहरण दिया जो 1987 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

विज्ञापन
Brian Lara advice to Rahul Dravid before T20 World Cup, Said this about Virat Kohli and Rohit Sharma IPL 2024
ब्रायन लारा का बयान - फोटो : IPL/BCCI
महान क्रिकेटर ब्रायन लारा का मानना है कि भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अगले महीने अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के लिए एक विशेष योजना की जरूरत होगी। चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप के लिए अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में आठ ऐसे खिलाड़ी है जो 2022 टी20 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे।
Brian Lara advice to Rahul Dravid before T20 World Cup, Said this about Virat Kohli and Rohit Sharma IPL 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
लारा ने कहा- जब आपके पास बहुत सारे दिग्गज खिलाड़ियों वाली टीम होती है, तो आप अपनी योजना भूल जाते हैं। आपको विश्वास रहता है कि ये दिग्गज अपना काम बखूबी कर सकते हैं। एक कोच के रूप में कभी-कभी आपके लिए सर विवियन रिचर्ड्स या विराट कोहली से यह कहते हुए संकोच हो सकता है कि आप उनसे क्या उम्मीद करते हैं।
Brian Lara advice to Rahul Dravid before T20 World Cup, Said this about Virat Kohli and Rohit Sharma IPL 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
भारतीय टीम के बारे में पूछे जाने पर लारा ने रिचर्ड्स की अगुआई वाली बेहद अनुभवी वेस्टइंडीज टीम का उदाहरण दिया जो 1987 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। उन्होंने कहा- टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर अतीत में भी बहुत सारी टीमों को दुविधा की स्थिति का सामना करना पड़ा है। इसका एक अच्छा उदाहरण 1988 (1987) की वेस्टइंडीज की टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brian Lara advice to Rahul Dravid before T20 World Cup, Said this about Virat Kohli and Rohit Sharma IPL 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI
उन्होंने कहा- जाहिर तौर पर जब आपके पास इतने महान खिलाड़ी हों तो आप उस अनुभव को बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि आपको लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लारा ने कहा कि भारतीय टीम में शामिल दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर द्रविड़ को योजना के मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
Brian Lara advice to Rahul Dravid before T20 World Cup, Said this about Virat Kohli and Rohit Sharma IPL 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI
उन्होंने कहा- कई युवा खिलाड़ी भी उभर कर आ रहे हैं और आपके मन में कई तरह की दुविधा रहती है। भारत एक ऐसी टीम के साथ गया है जिसके पास अनुभव है। जो भी मैं कह रहा वह मेरी सलाह है। मैं आलोचना नहीं कर रहा। मेरी सलाह है कि राहुल द्रविड़ सुनिश्चित करें कि खिलाड़ी उनके बनाए गए योजना पर चलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed