फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: पहले गुवाहाटी...फिर बनारस, आखिरकार कोलकाता पहुंच ही गए KKR के खिलाड़ी, गंगा नदी में की नाव की सवारी

Tue, 07 May 2024 08:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 May 2024 08:29 PM IST
सार

केकेआर का अगला मैच शनिवार को ईडन गार्डेन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। दो बार के पूर्व चैंपियन अपने अंतिम दो लीग मैच 13 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और 19 मई को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे।

विज्ञापन
KKR players return home after their flight diverted multiple times in bad weather Varanasi Guwahati IPL 2024
फ्लाइट में केकेआर के खिलाड़ी, वाराणसी में लुत्फ उठाते केकेआर के खिलाड़ी - फोटो : PTI
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों की लखनऊ से कोलकाता की उड़ान खराब मौसम के कारण बाधित होने से उन्हें रात वाराणसी में गुजारनी पड़ी। हालांकि, केकेआर की टीम मंगलवार को कोलकाता पहुंच गई। लखनऊ सुपर जाएंट्स को रविवार को 98 रन से हराने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सोमवार की शाम कोलकाता के लिए रवाना हुई। टीम को शाम सात बजकर 25 मिनट पर कोलकाता पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से विमान को कोलकाता में उतारना संभव नहीं हो सका। ऐसे में चार्टर प्लेन को पहले गुवाहाटी और फिर वाराणसी की ओर मोड़ना पड़ा।
KKR players return home after their flight diverted multiple times in bad weather Varanasi Guwahati IPL 2024
कोलकाता के खिलाड़ी - फोटो : PTI/X
मंगलवार शाम 5.18 बजे केकेआर मीडिया टीम ने एक अपडेट में कहा, 'टीम कोलकाता वापस आ गई है और खिलाड़ियों ने होटल में चेक इन कर लिया है।' वाराणसी में, मनीष पांडे और शेरफाने रदरफोर्ड और सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे समेत कुछ खिलाड़ियों ने सूर्योदय के समय काशी विश्वनाथ मंदिर और पवित्र गंगा घाट का दौरा किया। वाराणसी में रुकने के दौरान कोलकाता के कुछ क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ ने गंगा नदी में नाव की सवारी भी की।
KKR players return home after their flight diverted multiple times in bad weather Varanasi Guwahati IPL 2024
कोलकाता के खिलाड़ी - फोटो : PTI/X
केकेआर की मीडिया टीम ने सोमवार रात 8.46 बजे अपडेट देते हुए कहा था, 'कोलकाता में खराब मौसम के कारण केकेआर की चार्टर फ्लाइट को गुवाहाटी की ओर मोड़ दिया गया है। हम अभी गुवाहाटी में उतरे हैं। फिर सोमवार रात 9.53 बजे एक और अपडेट में कहा गया, 'हमें गुवाहाटी से वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरने की मंजूरी मिल गई है। रात 11 बजे हम कोलकाता पहुंच जाएंगे।' हालांकि, इसके बाद भी कोलकाता के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। रात में एक बार फिर फ्लाइट को लैंड कराने के कई प्रयास विफल रहे। इसके बाद फ्लाइट को वाराणसी की ओर मोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
KKR players return home after their flight diverted multiple times in bad weather Varanasi Guwahati IPL 2024
कोलकाता के खिलाड़ी - फोटो : PTI/X
मंगलवार देर रात एक बजे फिर से अपडेट आया और उसमें कहा गया- फ्लाइट गुवाहाटी से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी, रात 11 बजे उतरने वाली थी। कई प्रयासों के बावजूद खराब मौसम के कारण एक बार फिर लैंडिंग नहीं हो सकी। अब हवा में ही हमने फ्लाइट को वाराणसी की ओर मोड़ दिया है। इसके बाद केकेआर टीम ने वाराणसी में रात बिताई और आज दोपहर को कोलकाता के लिए रवाना हुए। केकेआर की मीडिया टीम ने मंगलवार सुबह तीन बजे अपने आखिरी अपडेट में कहा था, 'टीम रात भर वाराणसी में ही एक होटल में रुकेगी। मंगलवार दोपहर को टीम वापसी की उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
KKR players return home after their flight diverted multiple times in bad weather Varanasi Guwahati IPL 2024
श्रीकर भरत - फोटो : PTI/X
केकेआर का अगला मैच शनिवार को ईडन गार्डेन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। दो बार के पूर्व चैंपियन अपने अंतिम दो लीग मैच 13 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और 19 मई को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे। केकेआर की टीम 16 अंकों के साथ फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed