आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में फाइनल की जंग हमेशा से बेहद रोमांचक रही है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रविवार को होने वाले बड़े घमासान के बाद सीजन-11 की चैंपियन टीम चुनी जाएगी। आइए इससे पहले जानते हैं आईपीएल में अब तक हुए सबसे रोमांचक फाइनल मुकाबलों के बारे में...
आईपीएल 2016
आईपीएल सीजन-9 का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेल गया था। मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आगे 208 रन की चुनौती पेश की थी, जिसके जवाब में विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी 200 रन ही बना सकी और एसआरएच ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया था।
आईपीएल 2013
साल 2013 में हुए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स पहुंचे थे। इस लो स्कोरिंग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई इंडिंयस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 149 रन की चुनौती पेश कि थी, लेकिन जवाब में माही ब्रिगेड सिर्फ 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी और मुंबई ने मैच 23 रन से अपने नाम कर लिया।
आईपीएल 2008
आईपीएल का ओपनिंग सीजन अब तक का सबसे यादगार टूर्नामेंट माना जाता है। इसका फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया था। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली राजस्थान ने चेन्नई को 163 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद राजस्थान ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर यह मैच अपने नाम किया।
आईपीएल 2012
आईपीएल के सबसे निर्णायक फाइनल मुकाबलों में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्से के बीच हुई इस जंग को भला कैसे भुलाया जा सकता है। मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 191 रन की चनौती रखी थी। गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली केकेआर ने दो गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया था।