{"_id":"5de7e7d78ebc3e54da2262fa","slug":"bday-spl-ravindra-jadeja-lifestory-from-villain-to-hero-now-indias-top-allrounder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: कभी विलेन तो कभी हीरो, मां की मौत के बाद जडेजा छोड़ना चाहते थे क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spl: कभी विलेन तो कभी हीरो, मां की मौत के बाद जडेजा छोड़ना चाहते थे क्रिकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 06 Dec 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी की ऑलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज रवींद्र जडेजा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। मौजूदा वक्त में टीम के अहम सदस्य और स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भले ही आज दुनिया के टॉप ऑलराउंडरों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।
2 of 8
रवींद्र जडेजा
- फोटो : getty
सौराष्ट्र में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में जडेजा के पिता प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी करते थे। पिता की चाहत थी कि बेटा भारतीय सेना में जाए और सैनिक बनकर देश सेवा करे, लेकिन बेटे को क्रिकेट का जूनून था और उन्होंने इसे ही अपनी मंजिल बनाया।
3 of 8
रवींद्र जडेजा
- फोटो : getty
हालांकि 1988 में जन्में जडेजा साल 2005 में मां की मौत के बाद टूट गए और क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया। इसके बाद उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने उनका हौंसला बढ़ाया और उन्हें सहारा दिया। जडेजा ने साल 2006-07 में दिलीप ट्रॉफी के साथ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2006 और 2008 में उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
साल 2008 का वो वर्ल्ड कप जडेजा के करियर का टर्निंग पॉइंट बना जब उन्होंने विराट की अगुवाई में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और उप-कप्तान के रूप में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
5 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
हालांकि उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगे रहे। एक वक्त 2009 टी-20 विश्व के एक मुकाबले में जडेजा की धीमी पारी की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई। यहां तक मजाक के तौर पर उन्हें 'सर जडेजा' भी कहा जाने लगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।