{"_id":"5a16d7004f1c1bca678bd370","slug":"bcci-respond-on-virat-kohil-stands-against-busy-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका दौरा: विराट कोहली के भड़कने पर बीसीसीआई ने दिया यह बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका दौरा: विराट कोहली के भड़कने पर बीसीसीआई ने दिया यह बयान
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम पर गुस्सा आ गया है। इस साल टीम इंडिया ने काफी क्रिकेट खेली है। अभी उसे दिसंबर अंत तक श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने हैं। इसके तुरंत बाद नए साल में दक्षिण अफ्रीका के कठिन दौरे में जाना है। विराट कोहली इसी व्यस्त कार्यक्रम पर गुरुवार को नागपुर की प्रेस कांफ्रेंस में अपना गुस्सा उतारा। इसके बाद बीसीसीआई ने कोहली के इस कड़े रुख पर अपना बयान दिया है।
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विराट कोहली ने कहा कि इतने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से टीम को दक्षिण अफ्रीका के कठिन दौरे की तैयारी करने का समय नहीं मिल पा रहा है। विराट कोहली ने कहा कि श्रीलंका का दौरा 24 दिसंबर को खत्म होगा। इसके ठीक दो दिन बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। कोहली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में परिस्थितियां काफी अलग हैं। हमें वहां की तेज पिचों पर क्रिकेट खेलने के लिए काफी तैयारी करनी चाहिए। लेकिन तैयारी के लिए समय नहीं मिल पा रहा है।
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट कोहली ने कहा कि इतने व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन कर रही है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। हम दक्षिण अफ्रीका में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसलिए हमने नागपुर और दिल्ली की पिच घास की मांगी है। ताकि हमें दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स
- फोटो : SELF
बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि कोहली के व्यस्त दौरे पर खफा होने को हम गंभीरता से लेते हैं। कोहली के सवालों पर गहनता से विचार किया जाएगा। खन्ना ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों को छोटे अंतराल में लगातार तीन सीरीज आयोजित करने के बारे में गंभीरता से सोचना होगा।
विज्ञापन
सीके खन्ना
- फोटो : Free Press Journal
सीके खन्ना ने कहा कि भविष्य में आयोजित होने वाली घरेलू सीरीज में इन बातों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यस्त दौरे को 9 दिसंबर को होने वाली विशेष बैठक में भी उठाया जा सकता है। इंग्लैंड के साथ साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने वन डे सीरीज खेली थी। इसके बाद वह लगातार क्रिकेट खेली है। टीम इंडिया इस दौरान करीब 46 मैच खेल चुकी है।