फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नियों और गर्लफ्रेंड से जुड़े नियम में बदलाव चाहते हैं कप्तान कोहली, बीसीसीआई ने सुनाया फैसला

Sat, 13 Oct 2018 11:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
bcci made decision on virat kohli's demang of staying of wags on foreign tour
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मांग की थी कि विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ पूरे समय पत्नियों और गर्लफ्रेंड को रूकने की अनुमति मिले। इस पर बोर्ड ने फैसला लिया है।

bcci made decision on virat kohli's demang of staying of wags on foreign tour
Virushka

भारतीय टीम के सदस्यों और प्रशासकों की समिति (सीओए) के बीच बहुप्रतीक्षित बैठक के दौरान इस मामले पर विचार किया गया। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सीओए चाहती है कि इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा अपनाई जानी वाली पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाए। 

bcci made decision on virat kohli's demang of staying of wags on foreign tour
Virushka

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, खिलाड़ियों द्वारा बनाई गई एक यूनियन के साथ मिलकर तय करता है कि खिलाड़ियों को कितना समय परिवार के साथ दिया जाना चाहिए। परिवार के साथ बिताना के लिए दिया जाने वाला समय, अलग-अलग सीरीज के अनुसार होता है। इसमें यह देखा जाता है कि कौन सा विदेशी दौरा कितने लंबे अंतराल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bcci made decision on virat kohli's demang of staying of wags on foreign tour
rohit sharma wife

हालांकि, 2019 विश्व कप शुरू होने में है, जिसको देखते हुए बीसीसीआई अपनी पॉलिसी को ही बरकरार रखने के पक्ष में है। याद हो कि 2015 विश्व कप में पत्नियों और गर्लफ्रेंड को खिलाड़ियों के साथ सेमीफाइनल तक रहने की इजाजत नहीं थी। यही पॉलिसी इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप तक लागू रहने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
bcci made decision on virat kohli's demang of staying of wags on foreign tour
गौतम गंभीर

इसी मामले पर गौतम गंभीर ने अपनी राय प्रकट करते हुए कहा कि विदेशी दौरों पर कुछ खिलाड़ियों के लिए परिवार की मौजूदगी अच्छी साबित होती है, लेकिन सभी के साथ ऐसा हो, यह जरूरी नहीं। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के विचार अलग होंगे। एक व्यक्ति ही इस बारे में कुछ बोल सकता है क्योंकि व्यक्तिगत तौर पर उसे टेस्ट मैच खेलना है। कुछ लोग पूरे दौरे के लिए परिवार का साथ चाहते हैं जबकि कुछ को कुछ समय परिवार का चाहिए और बाकी का समय वह क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed