फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद स्टेडियम में बने मंदिर ने बदला टीम इंडिया का भाग्य, 2011 के बाद से नहीं हारी मैच

Sat, 13 Oct 2018 08:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
ganesha temple behind the success of team india in hyderabad
हैदराबाद स्टेडियम में मंदिर

जीवन के किसी भी क्षेत्र में जब किसी तरह की परेशानी आती है तो सब कुछ सही करने के लिए भगवान की शरण में जाना आम बात है और खेल भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अंदर मंदिर होना, थोड़ा अजीब लगता है। उप्पल के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में घुसते ही आपको ऐसा मंदिर दिखेगा। 

ganesha temple behind the success of team india in hyderabad
गणेश मंदिर

इस स्टेडियम में अभी भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। इस मंदिर के पीछे की कहानी के बारे पूछे जाने पर पुजारी हनुमंत शर्मा ने कहा, 'इस मंदिर का निर्माण 2011 में किया गया क्योंकि भारतीय टीम और आईपीएल की तत्कालीन स्थानीय फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स इस मैदान पर मैच नहीं जीत रहे थे।' 

ganesha temple behind the success of team india in hyderabad
गणेश मंदिर

उन्होंने कहा, 'यह घरेलू टीमों के लिए अशुभ मैदान साबित हो रहा था। तब पाया गया यहां वास्तुदोष है। भगवान गणेश वास्तुशास्त्र के देवता हैं। आप 2011 के बाद का रिकॉर्ड देख लो, भारतीय टीम यहां कभी नहीं हारी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesha temple behind the success of team india in hyderabad
फाइल फोटो

भारत ने इस मैदान पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला और वनडे मैच में पांच विकेट से हार मिली। इसके बाद भारतीय टीम 2007 और 2009 में ऑस्ट्रेलिया से भी पराजित हो गई थी। भारत ने 14 अक्टूबर 2011 को यहां इंग्लैंड को हराया और श्रीलंका को भी छह विकेट से पराजित किया। इसी तरह से 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। 

विज्ञापन
ganesha temple behind the success of team india in hyderabad
ms dhoni nets

इसके बाद भारत ने यहां पर जो तीन टेस्ट मैच खेले उनमें बड़े अंतर से जीत दर्ज की।  हनुमंत से पूछा गया कि क्या भारत का कोई दिग्गज खिलाड़ी यहां पूजा करने के लिए आता है, उन्होंने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र के बाद यहां आकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हैं। जो अन्य नाम मेरे ध्यान में आ रहा है वह कर्ण शर्मा का है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed