फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात, दीपावली से पहले ही हुईं 'लक्ष्मी' मेहरबान

Sat, 21 Sep 2019 11:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Sep 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
BCCI doubles Indian cricketers daily allowance for away tours
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपावली आने में भले ही अभी वक्त हो, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर लक्ष्मी अभी से मेहरबान हो चुकीं हैं। बीसीसीआई ने विदेशी दौरे पर जाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स का दैनिक भत्ता दोगुना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (CoA) ने अब से विदेशी दौरे पर जाने पर एक खिलाड़ी को रोजाना के 250 डॉलर (लगभग 17,800 रुपये) देने का फैसला किया है, जो अब तक 125 डॉलर (8,900 रुपये) प्रतिदिन थी।

BCCI doubles Indian cricketers daily allowance for away tours
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF

साथ ही घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भी दैनिक भत्ता बढ़ा दिया गया है। विनोद राय की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने नई दिल्ली में कई अहम फैसले लिए। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, अबतक भारत में होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए खिलाड़ियों को 100 डॉलर के बराबर रुपये मिलते थे, लेकिन अमेरिकी डॉलर की हर रोज बदलती कीमत के चलते दैनिक भत्ता तय करने का फैसला लिया गया है और अब इसका डॉलर की कीमत से कोई संबंध नहीं होगा। अब भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज के लिए रोजाना के 7500 रुपये मिलेंगे।

BCCI doubles Indian cricketers daily allowance for away tours
भारतीय चयनकर्ता - फोटो : पीटीआई

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं की भी चांदी हुई है। अब तक चयनकर्ताओं को घरेलू सीरीज में 3500 रुपये रोजाना भत्ता दिया जाता था तो बढ़कर 7500 हो चुका है। वहीं विदेशी दौरों पर चयनकर्ताओं को पहले से ही रोजाना के 250 डॉलर मिलते थे, महिला क्रिकेटरों को भी इस अनुपात में फायदा मिलेगा। सारी नई सुविधाएं और भत्ते मैच फीस से अतिरिक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI doubles Indian cricketers daily allowance for away tours
टीम इंडिया

बीसीसीआई एक टेस्ट मैच के 15 लाख, वनडे के 6 लाख और टी-20 मैच के 3 लाख रुपये देती है, जिन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती उन्हें भी मैच फीस मिलती है। साथ ही बीसीसीआई प्रदर्शन के आधार पर क्रिकेटरों को कॉन्ट्रेक्ट भी देती है। अभी बीसीसीआई में चार तरह के कॉन्ट्रेक्ट का प्रावधान है। ए प्लस में खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़, ए में 5 करोड़, बी में 3 करोड़ और सी में एक करोड़ रुपये मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed