फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस के चलते सौरव गांगुली ने रद्द किया दुबई दौरा, एशिया कप को लेकर होनी थी मीटिंग

Mon, 02 Mar 2020 10:59 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
BCCI chief Sourav Ganguly not to attend ACC meeting in Dubai because of coronavirus scare
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली एशियन क्रिकेट काउंसिल की होने वाली आगामी बैठक में भाग नहीं लेंगे। यह बैठक तीन मार्च को दुबई में होनी है। गांगुली ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस मींटिग से हटने का फैसला लिया है। बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई को जानकारी दी कि सौरभ गांगुली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज शाम को दुबई रवाना होने वाले थे, लेकिन यूएई में कोरोना का खतरा बढ़ने के चलते उन्होंने अपनी यह यात्रा रद्द कर दी।

Trending Videos
BCCI chief Sourav Ganguly not to attend ACC meeting in Dubai because of coronavirus scare
सौरव गांगुली, जय शाह और धूमल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के डर से बीसीसीआई अधिकारियों के इस मीटिंग से हटने के बाद यह खबर भी आ गई कि अब मीटिंग को इस महीने के अंत तक के लिए टाल दिया गया है। बीसीसीआई सूत्रों ने जानकारी दी कि बोर्ड अध्यक्ष गांगुली और सचिव जय शाह को एसीसी मीटिंग में भाग लेना था। लेकिन बीते कुछ दिनों में यूएई में कोरोना वायरस के 730 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से यह बैठग अब इस महीने के आखिरी में होगी। 

BCCI chief Sourav Ganguly not to attend ACC meeting in Dubai because of coronavirus scare
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शुक्रवार को सौरव गांगुली ने साफ किया था कि वह एसीसी मीटिंग में भाग लेने के लिए दुबई जाएंगे। गांगुली ने भरोसा दिलाया था कि इस मीटिंग में एशिया कप का आयोजन दुबई में कराने का फैसला लिया जाएगा और इसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का इस टूर्नामेंट भाग लेना संभव हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI chief Sourav Ganguly not to attend ACC meeting in Dubai because of coronavirus scare
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

इस बार पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों के चलते इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने की बात साफ कर दी है। एशिया कप इस साल सितंबर में आयोजित होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed