{"_id":"5e5bc0308ebc3ef40c38e3ca","slug":"ethiopia-is-completely-different-from-the-world-strange-country-where-still-running-year-2012","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया से सात साल पीछे है यह देश, यहां अभी भी चल रहा है वर्ष 2012","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया से सात साल पीछे है यह देश, यहां अभी भी चल रहा है वर्ष 2012
एक ओर जहां दुनियाभर में साल 2020 चल रहा है, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां अभी भी 2012 ही चल रहा है। जी हां, आपको यह जानकर आश्चर्य तो हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इतना ही नहीं, इस देश में 12 नहीं बल्कि साल में 13 महीने होते हैं।
2 of 7
इथियोपिया में अभी भी चल रहा है 2012
- फोटो : Social media
इस देश का नाम है इथियोपिया। अफ्रीका के दूसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के तौर पर जाने जाने वाले इथियोपिया का कैलेंडर दुनिया से सात साल, तीन महीने पीछे चलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां नया साल भी एक जनवरी नहीं बल्कि 11 सितंबर को मनाते हैं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दरअसल दुनियाभर में माने जाने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत वर्ष 1582 में हुई थी। इससे पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल होता था, लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर आने के बाद से कैथोलिक चर्च को मानने वाले कई देशों ने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया, जबकि कई देश इसका विरोध कर रहे थे। इनमें इथियोपिया भी शामिल था। यही वजह है कि यहां का कैलेंडर अब भी साल 2012 में ही अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आमतौर पर 12 महीनों का एक साल माना जाता है, लेकिन इथियोपियन कैलेंडर में एक साल में 13 महीने होते हैं। इनमें से 12 महीनों में 30 दिन होते हैं, जबकि अंतिम यानी 13वां महीना मात्र पांच या छह दिन का होता है। इस अंतिम महीने को पाग्युमे कहते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इथियोपिया का झंडा
- फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि इथियोपिया अफ्रीका का इकलौता ऐसा देश है, जिसके पास अपनी खुद की लिपि है, जबकि बाकी के सभी देश अपनी भाषाएं लिखने के लिए रोमन लिपि का इस्तेमाल करते हैं। यहां गीइज लिपि का इस्तेमाल होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।