सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज बेसिल थंपी की गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। थंपी ने चार ओवर में 70 रन लुटा दिए जबकि उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी। यही वजह रही कि आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अब इस युवा तेज गेंदबाज के नाम दर्ज हो गया।
थंपी आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम दर्ज था। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए इशांत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार ओवर में 66 रन खर्च किए थे। थंपी ने इशांत के इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया और टॉप पर अपना नाम दर्ज करा लिया है।
वैसे, अगर टी-20 में भारतीय सरजमीं पर सबसे महंगे गेंदबाज की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड भी थंपी के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले भारतीय सरजमीं पर सबसे महंगे गेंदबाज एस अरविंद थे। अरविंद ने साल 2011 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में ही 69 रन खर्च किए थे।
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी ने एबी डीविलियर्स (69), मोइन अली (65) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (40) की धुआंधार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 218 रन का विशाल स्कोर बनाया।
5 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : ipl
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने अच्छी फाइट जरूर दिखाई, लेकिन वह 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी और 14 रन से मुकाबला गंवा बैठी। एसआरएच की तरफ से कप्तान केन विलियमसन (81) और मनीष पांडे (62*) ने उम्दा पारियां खेली। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।