फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के लिए 2 मैचों में बाहर बैठ सकते हैं मुस्तफिजुर, ये है वजह

Sat, 03 Apr 2021 07:49 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Apr 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Fast bowler Mustafizur Rahman likely to miss first 2 game of IPL for Rajasthan Royals
Mustafizur Rahman - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले 2 मैचों में टीम से बाहर रह सकते हैं। बांग्लादेश की टीम अभी न्यूजीलैंड दौरा समाप्त कर स्वदेश लौटी है। खबरों के मुताबिक मुस्तफिजुर अभी टीम के साथ हैं। वह रविवार (4 अप्रैल) को भारत रवाना होंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को इस साल राजस्थान रॉयल्स ने इस साल अपनी टीम में शामिल किया है।  

Bangladesh Fast bowler Mustafizur Rahman likely to miss first 2 game of IPL for Rajasthan Royals
मुस्ताफिजुर रहमान - फोटो : social media
इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ प्रबंधक मीडिया और कम्युनिकेशन रबीद इमाम के मुताबिक, मुस्तफिजुर रहमान 4 अप्रैल तक टीम के साथ रहेंगे। अभी वह भारत नहीं जा रहे हैं, अभी वह टीम के साथ और रविवार को भारत रवाना होंगे। 
Bangladesh Fast bowler Mustafizur Rahman likely to miss first 2 game of IPL for Rajasthan Royals
मुस्ताफिजुर रहमान

मुस्तफिजुर के भारत पहुंचने पर उन्हें बीसीसीआई नियमों के मुताबिक एक सप्ताह क्वारंटीन में रहना होगा। इस तरह वह राजस्थान रॉयल्स के लिए 2 मैच में टीम से बाहर रह सकते हैं।  12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।  वहीं 15 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladesh Fast bowler Mustafizur Rahman likely to miss first 2 game of IPL for Rajasthan Royals
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले सप्ताह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल  2021 में खेलने के लिए एनओसी दी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मुख्य चयनकर्ता मिहाजुल अबेदीन ने इसकी पुष्टि की थी। 

विज्ञापन
Bangladesh Fast bowler Mustafizur Rahman likely to miss first 2 game of IPL for Rajasthan Royals
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI

बांग्लादेश के इस तूफानी गेंदबाज को आईपीएल ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। इस फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed