फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉल टेंपरिंग विवाद: अब अपने दावे से मुकरे बेनक्रॉफ्ट, पहले यह बात बोलकर लगाई थी 'आग'

Tue, 18 May 2021 03:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Bancroft backtracks, says no new information to offer in ball-tampering scandal 
कैमरन बेनक्रॉफ्ट - फोटो : social media

कैमरन बेनक्रॉफ्ट अपने ही दावे से मुकर गए है। उन्होने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा है कि उनके पास 2018 के गेंद से छेड़खानी विवाद पर आगे कोई नई सूचना नहीं है जबकि इससे पहले उन्होंने कहा था कि गेंदबाजों को न्यूलैंड्स टेस्ट के दौरान उस गलत हरकत की जानकारी थी।


 

Bancroft backtracks, says no new information to offer in ball-tampering scandal 
केमरन बेनक्रॉफ्ट - फोटो : File

फिलहाल इंग्लैंड में डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे बेनक्रॉफ्ट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नैतिकता ईकाइ को यह जानकारी दी। मामले में नई जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया गया था।

Bancroft backtracks, says no new information to offer in ball-tampering scandal 
कैमरन बैनक्रॉफ्ट - फोटो : crictracker

'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'ब्रिटेन में काउंटी क्रिकेट खेल रहे बेनक्रॉफ्ट ने सोमवार को जवाब दिया और कहा कि उनके पास क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को देने के लिए कोई नयी सूचना नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bancroft backtracks, says no new information to offer in ball-tampering scandal 
बेनक्रॉफ्ट - फोटो : file

बेनक्रॉफ्ट को 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद पर रेगमाल रगड़ते हुए कैमरे में कैद किया गया था। उन्होंने पिछले सप्ताह एक इंटरव्यू में कहा था कि बाकी गेंदबाजों को उस हरकत की जानकारी थी।

विज्ञापन
Bancroft backtracks, says no new information to offer in ball-tampering scandal 
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file

बता दें कि गेंद से छेड़खानी मामले में बेनक्रॉफ्ट, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को प्रतिबंध झेलना पड़ा था। उधर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि यह देखना रोचक होगा अगर डेविड वार्नर 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण पर कभी कोई किताब लिखते। उसी कांड की वजह से वह कभी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी नहीं कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed