{"_id":"60a131e0ccf78f55b26bf012","slug":"ball-tampering-scandal-david-saker-says-you-can-point-a-finger-at-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉल टेंपरिंग: फिर ताजा हुआ तीन साल पुराना विवाद, पूर्व गेंदबाजी कोच बोले- यह बहुत बड़ी गलती थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉल टेंपरिंग: फिर ताजा हुआ तीन साल पुराना विवाद, पूर्व गेंदबाजी कोच बोले- यह बहुत बड़ी गलती थी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 16 May 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉल टेंपरिंग विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बारे में रविवार को कहा कि यह बहुत बड़ी गलती थी, जिसे रोका जा सकता था और इसके लिए उन पर भी उंगली उठाई जा सकती है।
2 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया की किसी भी हाल में जीत दर्ज करने की संस्कृति की समीक्षा की गई। उस समय तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उप कप्तान डेविड वार्नर और गेंद से छेड़छाड़ करने वाले बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन सेकर ने कहा यह सामूहिक असफलता थी।
3 of 5
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाजी कोच डेविड सेकर
- फोटो : social media
सेकर ने 'सिडनी मार्निंग हेरल्ड' से कहा, 'निश्चित तौर पर उस समय कई चीजें गलत हुई थी। इसके लिए लगातार उंगलियां उठायी जा रही थी। बहुत सारे लोगों को दोष दिया जा सकता है। मुझे भी दोष दिया जा सकता है। यह कोई और भी हो सकता है। इसे रोका जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जो कि दुर्भाग्यपूर्ण था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉल टेंपरिंग
- फोटो : file
उन्होंने कहा कि यह घटना हमेशा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़ी रहेगी और इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। सेकर ने कहा, 'आप मुझ पर उंगली उठा सकते हो, आप बूफ (तत्कालीन कोच डेरेन लीमन) पर उंगली उठा सकते हैं। आप अन्य लोगों पर उंगली उठा सकते हो। निश्चित तौर पर आप ऐसा कर सकते हो।'
विज्ञापन
5 of 5
केमरन बेनक्रॉफ्ट
- फोटो : File
उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इससे कभी पीछा नहीं छूटेगा। हम सभी जानते हैं कि हमने बहुत बड़ी गलती की है। इसका प्रभाव तब तक पता नहीं था जब तक यह सामने नहीं आया।' सेकर ने यह बयान तब दिया जबकि बैनक्रॉफ्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को उस समय इस साजिश की जानकारी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।