फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान से मारने की कोशिश कर रहे बाबर आजम, दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप

Thu, 10 Dec 2020 04:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Dec 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Babar Azam sexual assault case: Woman alleges murder attempt after accusing rape
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

हाल ही में तीनों फॉर्मैट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए बाबर आजम की मुश्किलें थमने का नहीं ले रही। बीते हफ्ते एक युवती ने मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने उनपर बलात्कार और गर्भपात का आरोप लगाया था। अब पीड़िता ने खुद की जान खतरे में बताई है।

Babar Azam sexual assault case: Woman alleges murder attempt after accusing rape
बाबर आजम - फोटो : Amar Ujala

पीड़ित युवती हामिजा मुख्तार ने दांवा किया है कि उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बची। घटना लाहौर के कान्हा पुलिस स्टेशन के नजदीक की है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमलावर मोटसाइकल पर सवार थे।

Babar Azam sexual assault case: Woman alleges murder attempt after accusing rape
फोटो के साथ सबूत देती पीड़िता - फोटो : ट्विटर

पुलिस FIR में लिखा गया है कि पीड़िता को पिछले कई दिन से जानलेवा धमकी भी मिल रही थी। शिकायत में ही पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान से सुरक्षा की भी मांग की गई है। इससे पहले कोर्ट बाबर आजम और उनके परिवार को फटकार लगाते हुए पीड़िता को परेशान न करने को कह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Babar Azam sexual assault case: Woman alleges murder attempt after accusing rape
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

अदालत ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस से भी जवाब मांगा था। याद हो कि पूरा मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब मुख्तार ने पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान पर शादी झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण और गर्भवती करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Babar Azam sexual assault case: Woman alleges murder attempt after accusing rape
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

वायरल वीडियो में युवती कह रही थी कि, 'उसने मुझसे शादी करने का वादा किया, मुझे गर्भवती कर दिया, मेरे साथ मारपीट की, मुझे धमकी दी और मेरा इस्तेमाल किया।' पीड़ित युवती ने कोर्ट में सारे मेडिकल डॉक्यूमेंट भी दिखाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed