फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉर्नर ने किया खुलासा, क्यों टीम पेन ने उनके 400 रन पूरे होने से पहले ही पारी घोषित कर दी

Sun, 01 Dec 2019 12:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
AUSvPAK David Warner reveals what he really thought about Tim Paine declaration
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर ने शानदार तिहरा शतक जड़ा। वॉर्नर के पास वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा के 400 रन के व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था, लेकिन कप्तान टिम पेन ने 589 रन पर पारी घोषित कर दी। वार्नर 335 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनके 400 रन बनाने से पहले ही पारी घोषित कर पेन विवादों में आ गए हैं। उन्होंने एक अंतहीन बहस को जन्म दे दिया है। अब इसपर वॉर्नर ने अपनी बात कही है।

AUSvPAK David Warner reveals what he really thought about Tim Paine declaration
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड वार्नर के पास एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर को अपने नाम करने का मौका था। उन्होंने दूसरे दिन तेजी से रन बनाते हुए महज 389 गेंद पर अपना तिहरा शतक पूरा किया था। पहले दिन शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने दूसरे दिन 260 गेंद पर दोहरा शतक जड़ा और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक भी जड़ डाला। तिहरे शतक लगाने के बाद ऐसा लगने लगा कि वह टेस्ट से सबसे बड़े स्कोर 400 रन के रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

AUSvPAK David Warner reveals what he really thought about Tim Paine declaration
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर कप्तान पेन ने क्यों पारी घोषित की। उन्होंने बताया कि टीम के लिए जीत सबसे पहले आता है और उसके बाद किसी के व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बारी आती है। दरअसल मौसम विभाग ने यह भविष्यवाणी की है कि मैच में अगले दिन बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvPAK David Warner reveals what he really thought about Tim Paine declaration
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्नर ने कहा कि पारी घोषित करने के बाद हमारे गेंदबाजों को पाकिस्तान के 20 विकेट लेने का प्रयाप्त समय मिलेगा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हमने छह बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। अब तीसरे दिन अगर बारिश होती भी है तो चौथे दो दिन के खेल में हमारे गेंदबाजों को 14 विकेट हासिल करने होंगे। ऐसा करने में गेंदबाज सक्षम हैं और उनके पास वक्त भी होगा। 

विज्ञापन
AUSvPAK David Warner reveals what he really thought about Tim Paine declaration
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्नर ने बताया कि उन्हें पारी घोषित किए जाने के बारे में पता था। उन्होंने कहा कि  जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो स्मिथ से मैंने पूछा कि कितने बजे तक हम बल्लेबाजी कर सकते हैं, उन्होंने कहा शाम के 5.40 के बाद पारी घोषित हो सकती है। मैं जब डॉन ब्रैडमैन और मार्क टेलर के 334 रन के रिकॉर्ड के पास था। तब मुझे टीम मैनेजमेंट ने पारी घोषित करने के निर्धारित समय 5.40 के बाद 335 रन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed