फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue ने किया कमाल, साल के अंत तक एक लाख बुकिंग

Sun, 01 Dec 2019 11:48 AM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 01 Dec 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue Get one lakh bookings before 2019 Rival with Tata Nexon
Hyundai venue

साउथ कोरिया की मल्टिनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने एक घोषणा में कहा है कि Venue साल के अंत तक एक लाख बुकिंग हासिल कर लेगी। कंपनी ने जुलाई में इसके 50 हजार यूनिट्स की बुकिंग की घोषणा की थी। बता दें कि यह एसयूवी लॉन्चिंग के बाद से ही काफी लोकप्रिय है और इसकी डिलीवरी दक्षिण अफ्रीका में भी की गई है।   

Hyundai Venue Get one lakh bookings before 2019 Rival with Tata Nexon
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

कार में मौजूद फीचर्स 

Hyundai Venue में मौजूद फीचर्स की बात करें तो इसमें केसकेडिंग ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प्स, प्रोजेक्टर फॉग लैम्प्स, एलईडी टेललैम्प्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज और साइड में स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं। साथ ही इसमें प्रीमियम लेजर कट फिनिश डैशबोर्ड और फैब्रिक और लेदर फिनिश सीट्स दी गई हैं। Hyundai Venue 10 रंगों में उपलब्ध है।   

Hyundai Venue Get one lakh bookings before 2019 Rival with Tata Nexon
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

दमदार इंजन

Hyundai Venue में तीन इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इसमें एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन है। इसमें 1,396 सीसी का डीजल इंजन, 1197 और 998 सीसी का दो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक टांसमिशन में उपलब्ध है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Venue Get one lakh bookings before 2019 Rival with Tata Nexon
hyundai venue

माइलेज और कीमत

माइलेज के मामले में Hyundai Venue कई गाड़ियों के मुकाबले बेहतर है। कंपनी के दावे के अनुसार Hyundai Venue का पेट्रोल इंजन 17.52 और डीजल इंजन का माइलेज 23.7 किमी प्रतिलीटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत  6.50 लाख रुपये से शुरू है। 

विज्ञापन
Hyundai Venue Get one lakh bookings before 2019 Rival with Tata Nexon
Tata Nexon - फोटो : Social

किससे है मुकाबला 

Hyundai Venue का लुक बोल्ड है और साइड से यह क्रेटा की तरह दिखती है। इसका मुकाबला टाटा की Nexon और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों से है। Tata Nexon की एक्स शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये जबकि Baleno की एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed