{"_id":"5fd47a22231b1047645ab062","slug":"ausvind-marnus-labuschagne-ready-to-open-for-australia-if-team-wants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: डे-नाइट टेस्ट से पहले लाबुशेन ने भरी हुंकार, कहा- कहीं भी खेलने को तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: डे-नाइट टेस्ट से पहले लाबुशेन ने भरी हुंकार, कहा- कहीं भी खेलने को तैयार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मार्नस लाबुशेन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरने को लेकर कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन अगर उनसे ऐसा कहा जाता है तो वह इसके लिए तैयार हैं।
2 of 4
मार्नस लाबुशेन
- फोटो : ट्विटर
डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे जबकि जो बर्न्स खराब फार्म में जूझ रहे हैं। ऐसे में यहां 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में लाबुशेन पारी की शुरूआत कर सकते हैं, उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं हो रही है। मैं इस समय तीसरे नंबर पर उतरता हूं। मैं सिर्फ बल्लेबाजी की तैयारी कर रहा हूं, पहले नंबर पर उतरूं या तीसरे। मैं गेंद का सामना करने के लिये तैयार हूं, हालात कुछ भी हों।'
3 of 4
मार्नस लाबुशेन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाबुशेन बोले, 'मैंने पिछले सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की तो उम्मीद है कि वहीं उतरूंगा, लेकिन मेरा काम गेंद का सामना करना है, चाहे किसी भी क्रम पर उतरूं। टीम को पारी की शुरूआत मुझसे करानी है तो मैं करूंगा। यह टीम का खेल है और हमें देखना होगा कि टीम को क्या जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मार्नस लाबुशेन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाबुशेन ने कहा कि वह दूधिया रोशनी में भारतीय गेंदबाजों का सामना करने को तैयार हैं क्योंकि खिलाड़ियों को चुनौती का पता है। हमने वन-डे में जसप्रीत बुमराह का सामना किया, जिसने आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी की। हमें पता है कि हमारे सामने कौन है। हमें फोकस बनाए रखना है और उसके अनुसार तैयारी करनी है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।