{"_id":"5fd4501b8ebc3e3c9037d3d3","slug":"west-bengal-violence-breaks-out-b-w-tmc-bjp-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में हिंसा: डूंगरपुर में भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में हिंसा: डूंगरपुर में भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बर्धमान जिले के डूंगरपुर में दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ है। इस घटना में दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।
2 of 5
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : एएनआई
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बर्धमान जिले के डूंगरपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
3 of 5
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : एएनआई
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता का कहना है कि हम अपने घर में बैठे हुए थे। उस दौरान हमारे बीच एक आग का गोला फटा, जिससे एक गाय घायल हो गई। मुझे लगता है कि मैं तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और इलाके में काफी मशहूर हूं, इस वजह से भाजपा के लोग मुझसे नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : एएनआई
उधर, भाजपा ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। भाजपा के कार्यकर्ता ने कहा कि हमारे साथियों ने आग लगते देखी तो वे मदद करने गए थे। राज्य में तो यह रिवाज बन गया है कि हर घटना के लिए सिर्फ भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया जाए। हमारा मानना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमें विश्वास है कि आगामी चुनाव में यह दमनकारी सरकार चली जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 से पश्चिम बंगाल में लगातार भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो रही हैं। हाल ही में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ और भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। पिछले दो साल के दौरान पश्चिम बंगाल में आठ हमले हुए हैं, जिनमें छह नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।