{"_id":"5fcdb38247229c1dd15ab0d5","slug":"ausvind-hardik-pandya-wants-to-perform-in-test-also-says-do-not-mind-staying-back-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: हार्दिक पांड्या ने अब टेस्ट की भी ठोकी दावेदारी, टीम में नहीं मिली है जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: हार्दिक पांड्या ने अब टेस्ट की भी ठोकी दावेदारी, टीम में नहीं मिली है जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं। सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक ने कहा कि अगर टीम प्रबंधन चाहता है तो उन्हें रुकने में कोई गुरेज नहीं। पीठ की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले पांड्या ने अभी नियमित तौर पर गेंदबाजी शुरू नहीं की है।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर @cricketcomau
यह पूछने पर कि क्या वह 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के रुकना चाहेंगे तो पांड्या ने कहा, 'यह अलग तरह का मुकाबला है। मुझे लगता है कि मुझे होना चाहिए। मेरा मतलब मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अंत में फैसला प्रबंधन पर है। इसलिए हां, मुझे नहीं लगता कि मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ कह सकता हूं।'
3 of 4
हर्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
फिनिशिंग पांड्या ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जरूरत के समय मैच फिनिश करने में महारत हासिल करने पर काम किया। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान मैं जरूरत के समय मैच फिनिश करने पर ध्यान लगाना चाहता था। यह मायने नहीं रखता कि मैं ज्यादा रन जुटाऊं या नहीं। मैं कई दफा ऐसी स्थितियों में हो चुका हूं और मैंने अपनी गलतियों से सीख ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
27 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने कहा कि, 'मैं आत्मविश्वास के साथ खेलता हूं, इससे खुद को प्रेरित करता हूं और अति आत्मविश्वासी नहीं बनता। मैं हमेशा उस समय को याद रखता हूं जब हमने बड़े स्कोर का पीछा किया और इससे मदद मिलती है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।