हर एक खिलाड़ियों के अपने-अपने फैंस होते हैं लेकिन क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। इस खेल की प्रति दर्शकों की गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों के बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते देखकर बेहद ही खुश होते हैं। फैंस अपने चाहने वाले खिलाड़ियों के सुख-दुख का साथी बन जाते हैं। उनकी खुशी में खुश और उनके गम में गमगीन हो जाते हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है क्रिकेट के प्रति उनके फैंस की कितनी दीवानगी होती है।
वर्तमान परिपेक्ष्य में जिस तरह पुरुष खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं, ठीक उसी तरह महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं है। वर्तमान माहौल में महिला क्रिकेटर भी अपने फैन्स के प्रति काफी उत्साहित नजर आने लगे हैं। महिला खिलाड़ियों के अच्छे प्रर्दशन का ही असर है कि इस समय हर क्रिकेट फैन्स अब महिला क्रिकेट के मैच को देखने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं।
ऐसे में आज हम आपकों ऐसे महिला खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जिनका जलवा मैदान पर तो चलता ही है, साथ में उनकी निजी लाइफ को लेकर वे अक्सर सुर्खियों मे बनी रहती हैं। दरअसल उनका नाम है एलिस पैरी। एलिस ऑस्ट्रेलिया की एक महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने कमाल परफॉर्मेंस से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने में सफल रही हैं। वैसे ही कई ऐसी महिला क्रिकेटर हैं जो अपनी खूबसूरती से भी क्रिकेट फैंस का दिल जीतने में सफल रही हैं। अपनी खेल के साथ-साथ अपनी खूबसरती के लिए फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
एलिस पैरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सबका दिल जीता है, लेकिन वह टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की जबर्दस्त फैन हैं। उन्हें सचिन तेंदुलकर काफी पसंद हैं। जिस तरह कई महिला क्रिकेटर भारत के विराट कोहली के फैन है, उसी तरह एलिस पैरी को भी भारत के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर काफी पसंद हैं।
मालूम हो कि इससे पहले इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वेट विराट की इतनी जबर्दस्त फैन थी कि उन्होंने विराट को शादी के लिए प्रपोज तक कर डाला, जिसपर विराट ने उनको खुद का बल्ला गिफ्ट में दे दिया था।