फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: आज ही के दिन सचिन ने रचा था वह कीर्तिमान, जिसे तोड़ना होगा 'इम्पॉसिबल'

Fri, 16 Mar 2018 10:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
SACHIN TENDULKAR SCORED HIS 100TH CENTURY IN INTERNATIONAL CRICKET
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने यूं तो अपने क्रिकेट करियर को दौरान न जाने कितने ही रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं लेकिन आज ही के दिन 2012 में उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया था, जिसे उनसे पहले क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया और अब तक यह उनके ही नाम है। आइए जानते हैं उनके इस कीर्तिमान के बारे में...

SACHIN TENDULKAR SCORED HIS 100TH CENTURY IN INTERNATIONAL CRICKET
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

सचिन का यह ऐसा कीर्तिमान है, जिसे तोड़ने के लिए किसी भी बल्लेबाज के लिए करीब-करीब नामुमकिन-सा है। दरअसल उन्होंने 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर क्रिकेट स्टेडिम में अपने क्रिकेट करियर का 100वां शतक जड़ा था। 

SACHIN TENDULKAR SCORED HIS 100TH CENTURY IN INTERNATIONAL CRICKET
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोहली और रैना ने भी इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया इस मैच को जीतने में नाकाम साबित हुई और बांग्लादेश ने भारत को 5 विकेट से मात देकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SACHIN TENDULKAR SCORED HIS 100TH CENTURY IN INTERNATIONAL CRICKET
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

इस शतक के खासबात यह रही थी कि करीब एक साल के बाद वह ऐसा करने में कामयाब हुए थे। उनका 99वां शतक 12 मार्च 2011 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था। लेकिन जब उन्होंने 100वां शतक जड़ा तो पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज खूंज उठा और मैदान पर मौजूद सभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जाकर उनसे हाथ मिलाया। 

विज्ञापन
SACHIN TENDULKAR SCORED HIS 100TH CENTURY IN INTERNATIONAL CRICKET
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file
तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,347 रन हैं। वन-डे में उनके नाम 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू किया था। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 और टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं।

देखिए वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed