फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए नहीं रहेंगे उपलब्ध: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Thu, 15 Nov 2018 02:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
australian players will not be available for full ipl season clarifies cricket australia
australia cricket team

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया है कि विश्व कप के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 2019 आईपीएल के अंतिम सप्ताहों में खेलने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। सीए ने इसकी वजह बताई कि आईपीएल में अंतिम समय में नहीं खेलने से खिलाड़ियों को 2019 आईसीसी विश्व कप की तैयारी करने का अच्छा मौका मिल सकेगा।

australian players will not be available for full ipl season clarifies cricket australia
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ipl

लुभावनी टी20 लीग आईपीएल की शुरुआत इस बार निर्धारित समय से पहले होगी, ताकि खिलाड़ियों को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप से पहले आराम और तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके। आईपीएल की शुरुआत मार्च में करने का मतलब होगा कि इसका अंतिम चरण आस्ट्रेलिया के घरेलू सत्र और पाकिस्तान के खिलाफ उसकी वन-डे अंतरराष्ट्रीय सीरीज से भी टकराएगा।

australian players will not be available for full ipl season clarifies cricket australia
australia vs sa

शेफील्ड शील्ड का अंतिम दौर 20 से 23 मार्च तक होगा। पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज की तारीखों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसका आयोजन 15 से 29 मार्च के बीच होगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्पष्ट कर दिया है कि गत चैंपियन टीम के लिए विश्व कप प्राथमिकता है और आईपीएल में खेलने की स्वीकृति हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को अपनी शेफील्ड शील्ड और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता पूरी करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
australian players will not be available for full ipl season clarifies cricket australia
आरोन फिंच

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने साथ ही कहा कि विश्व कप के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों को मई की शुरुआत में टूर्नामेंट पूर्व शिविर में भी हिस्सा लेना होगा, जिसका मतलब हुआ कि वे आईपीएल के अंतिम दो से तीन हफ्तों से बाहर रह सकते हैं। सीए की अंतरिम ईजीएम टीम परफोर्मेंस बेलिंडा क्लार्क ने कहा, 'यह मुश्किल समय है क्योंकि क्रिकेट विश्व कप के कारण आईपीएल की तारीखों को आगे खिसकाया गया है और यह हमारे घरेलू सत्र से टकरा रहा है।'

विज्ञापन
australian players will not be available for full ipl season clarifies cricket australia
pakistan vs australia

उन्होंने कहा, 'हम शेफील्ड शील्ड का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जबकि यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम की तैयारी अच्छी हो, साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जो खिलाड़ी खेलने के लिए फिट हैं उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेने का मौका मिले। ऐसा करना आसान नहीं होगा, मुझे लगता है कि हमें उचित संतुलन बनाना होगा, जिससे कि खिलाड़ी अपने विकल्पों पर विचार कर सकें और चुन सकें कि उनके और उनकी टीम के लिए क्या सही है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed