फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रेसिंग रूम में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की शर्मनाक हरकत, अब पड़ सकते हैं लेने के देने

Mon, 14 Oct 2019 06:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 14 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Australian all rounder Mitchell Marsh injured hand while punching dressing room wall
मिचेल मार्श

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल के प्रति अनुशासन के लिए विश्व भर में जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता के लिए कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। एंड्रयू साइमंडस ऐसे ही एक खिलाड़ी थे जिन्हें खेल के नियम कानून भंग के करने के लिए टीम से सदा-सदा के लिए मुक्त कर दिया गया था। अब लगता है बद्तमीजी कर टीम से बाहर होने वालों में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ने वाला है।

Australian all rounder Mitchell Marsh injured hand while punching dressing room wall
मिचेल मार्श

2015 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया में खेले गए घरेलू टूर्नामेंट में अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाए। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे मार्श को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में इस बर्ताव करने के कारण उनके क्रिकेट करियर पर तलवार लटक सकती है।

Australian all rounder Mitchell Marsh injured hand while punching dressing room wall
मिचेल मार्श

रविवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान मार्श अपने आउट होने के तरीके से इतने खफा हुए कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की दीवार पर जोर से पंच मारा, जिससे उनके दाहिने हाथ पर काफी चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे मार्श तस्मानिया के खिलाफ चौथे दिन के पहले ही ओवर में आउट हो गए, उन्हें जैकसन बर्ड ने 53 रन के स्कोर पर चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian all rounder Mitchell Marsh injured hand while punching dressing room wall
मिचेल मार्श

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दिन की शुरुआत में  ड्रेसिंग रूम की दीवार पर हाथ मारने की वजह से मार्श को काफी चोट आई। वे कब तक फिट होंगे इस बारे में अगले सप्ताह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Australian all rounder Mitchell Marsh injured hand while punching dressing room wall

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कोच एडम वोग्स ने मिचेल मार्श के इस बर्ताव पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। वोग्स को मार्श का यह व्यवहार अनुचित और निराशाजनक लगा, उन्होंने कहा कि मार्श ने खेल से संबंधित खिलाड़ियों के सामने गलत उदाहरण पेश किया है, कप्तान के रूप में यह उनके नेतृत्व की परीक्षा थी,जिसमे वह विफल रहे। इस तरह का व्यवहार उनका ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने को सपने को खत्म कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed